व्यापारी भाइयों को चाकू मारने के बाद भी चरक चौपाटी पर करने वाला था हमला, जेल भेजा

उज्जैन,अग्निपथ। आर्य समाज मार्ग पर व्यापारी भाइयों को चाकू मारने वाला भागा नहीं था। वह बीयर का इंतजाम करने के लिए चरक के पास चौपाटी पर फिर किसी को शिकार बनाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान कोतवाली पुलिस ने उसे चाकू के साथ दबोचकर शनिवार को जेल भेज दिया।

बहादुरगंज स्थित आर्यसमाज मार्ग पर कूलर के व्यापारी युसूफ अली पिता फखरुद्दीन की दुकान पर शुक्रवार शाम शांतिनगर निवासी कपिल पिता रमेश बोथरा पहुंचा और बीयर के लिए 500 रुपए मांगे। नहीं देने पर खुद को नामी गुंडा बताकर मोबाइल छीनने लगा। विरोध करने पर युसूफ और उसके छोटे भाई तालिब पर चाकू से हमला कर दिया। घटना से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। दोनों घायलों को भतीजे ताहिर ने अस्पताल पहुंचाया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज निकाल कर कपिल की तलाशा। वह रात करीब 8.45 बजे चरक हॉस्पिटल के पास चाकू और उस्तरा के साथ गिरफ्त में आया। बताया जाता है वह बीयर के लिए फिर वारदात करने वाला था। पूछताछ के बाद उसे शनिवार को कोर्ट के आदेश होने पर जेल भेज दिया।

साईको क्रिमिनल है

टीआई अमित सोलंकी ने बताया कि कपिल पर अब तक 9 अपराध दर्ज है। उस पर रासुका की कार्रवाई करेंगे। टीआई तरुण कुरील ने बताया कि कपिल साईको है। पूर्व में भी इसी तरह की घटनाएं करने के कारण उसे पूर्व में जिलाबदर करवा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गंभीर के पार बनेगा ढाई किलोमीटर का रोड

Sat Sep 25 , 2021
लोनिवि अधिकारियों ने देखी डेम की डाउन स्ट्रीम साइट उज्जैन, अग्निपथ। शहर के मुख्य पेयजल स्त्रोत गंभीर बांध पर भारी वाहनों के आवागमन की वजह से खतरा पैदा हो गया है। पिछले कुछ वक्त से गंभीर बांध से 40-40 टन के वाहन गुजर रहे है। बांध की सुरक्षा के लिहाज […]
Gambhir dam one gate open गंभीर डेम फुल

Breaking News