नित्य दर्शनार्थियों के मिलन समारोह के नाम पर 100 रुपए की वसूली

भक्त परिवार का अध्यक्ष बनकर राजनीति चमकाने का प्रयास

उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर के नित्य दर्शनार्थियों का रविवार को गंगा गार्डन में मिलन समारोह आयोजित किया गया। मिलन समारोह आयोजित करने के लिए प्रति दर्शनार्थी 100-100 रुपए वसूल किए गए। जिस पर कुछ दर्शनार्थियों को आपत्ति थी। निश्चित बात है कि मिल समारोह के नाम पर अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास किया गया और अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी चुन लिए गए।

नियमित दर्शन भक्त परिवार के अध्यक्ष के रूप में रवि राय को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष महेंद्र कटियार, रूप सिंह बुंदेला, विशाल यादव, पिंकी यादव, सपना सांखला को अन्य पदों पर नियुक्त किया गया। कुल मिलाकर नित्य दर्शनार्थियों की सहायता करने के ऐवज में अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकी जाना थी। दूसरों की जेब से पैसे निकल वाकर मिलन समारोह आयोजित कर महाकाल मंदिर के अधिकारियों का सम्मान भी कर दिया गया और पूरा श्रेय खुद ले लिया गया। 100 रुपए के हिसाब से 500 दर्शनार्थियों के 50 हजार रुपए होते हैं। लेकिन मीनू में केवल सब्जी पूड़ी और दाल-चावल परोसे गये। अब आगामी दिनों में महाकालेश्वर मंदिर प्रशासन के ऊपर और भी दबाव बनाकर अपने काम करवाए जाएंगे। महाकालेश्वर मंदिर के अधिकारियों को यहां पर बुलाया ही इसलिए गया था।

अब कराएंगे समय परिवर्तन:- महाकालेश्वर मंदिर के अधिकारियों को मिलन समारोह में इसलिए बुलाया गया था ताकि आगामी दिनों में मंदिर प्रशासन द्वारा लागू सुबह 6 से 8 और शाम का 6 से 8 का समय परिवर्तित कराया जा सके। बताया जाता है कि नित्य दर्शनार्थियों को इस दौरान भगवान महाकाल के दर्शन को आने में परेशानी पैदा हो रही है। इसका समय बदलवाकर सुबह 7 से 9 अथवा 8 से 10 करवाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोग मांग नहीं रहे: तो हम बिल नहीं दे रहे!

Sun Sep 26 , 2021
उज्जैन। जागो-ग्राहक- जागो…। अब मदिरा की किसी भी दुकान से शराब खरीदने पर बिल जरूर मिलेगा। यह फरमान मप्र शासन का है। अगस्त माह में इस आशय का आदेश कार्यालय आबकारी आयुक्त मोतीमहल ग्वालियर द्वारा निकाला गया है। आदेश के अनुसार तो हर ग्राहक को बिल (केश मेमो) देना जरूरी […]

Breaking News