नवग्रह शनि मंदिर त्रिवेणी पर पौधे रोपे

Brahaman samaj plantation ujjain

उज्जैन, अग्निपथ। नवग्रह शनि मंदिर त्रिवेणी पर 9 त्रिवेणी 9 पंचवटी सहित 51 पौधे रोपे गए। आयोजन अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज नगर उज्जैन तथा महिला इकाई उज्जैन एवं वसुंधरा हरियाली महोत्सव समिति द्वारा किया गया था।

इसमें विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन कुलपति अखिलेश पांडे, सत्येंद्र कुमार शुक्ला पुलिस अधीक्षक उज्जैन तथा डिप्टी कमिश्नर जीएसटी श्रीमती विनीता शर्मा एवं वसुंधरा हरियाली महोत्सव समिति संयोजक खाद्य नियंत्रक उज्जैन मोहन मारू, वन विभाग के डिप्टी रेंजर केके पवार, अखिल भारतीय ब्रा हण समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी, महामंत्री पंडित तरुण उपाध्याय, फूड ऑफिसर उज्जैन बसंत शर्मा मौजूद थे।

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज सचिव पंडित शैलेंद्र द्विवेदी, नगर अध्यक्ष विनय ओझा ने बताया कि त्रिवेणी शनि मंदिर पर नव ग्रह होने से नौ त्रिवेणी नौ पंचवटी का विशेष महत्व रहता है। इस वृहद पौधारोपण अभियान में अभियोजन उपसंचालक साकेत व्यास, पूर्व बार अध्यक्ष द्वारकाधीश चौधरी, संभागीय अध्यक्ष जेपी हरदेनिया, पंडित विनय कुमार ओझा, महिला इकाई के प्रदेश अध्यक्ष निशा त्रिपाठी, महामंत्री इंदिरा त्रिवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष रत्ना राहुल व्यास, श्रीमती अर्चना ज्ञानी, राष्ट्रीय मंत्री अंजना शुक्ला आदि ने प्रमुख रूप से उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चामला नदी उफान पर: पुल पर से बही महिला

Sun Sep 26 , 2021
19 घण्टे बाद दो किलोमीटर दूरी पर मिला शव बडऩगर, अग्निपथ। खरसौद खुर्द क्षेत्र में शनिवार शाम हुई तेज बारिश ने नदी नालों में उफान ला दिया। जिससे पुल के ऊपर से पानी बहने लगा। ऐसे में ग्राम खेड़ानाराया स्थित चामला नदी पर बने पुल पर से गुजर रही महिला […]
डूबा