चामला नदी उफान पर: पुल पर से बही महिला

डूबा

19 घण्टे बाद दो किलोमीटर दूरी पर मिला शव

बडऩगर, अग्निपथ। खरसौद खुर्द क्षेत्र में शनिवार शाम हुई तेज बारिश ने नदी नालों में उफान ला दिया। जिससे पुल के ऊपर से पानी बहने लगा। ऐसे में ग्राम खेड़ानाराया स्थित चामला नदी पर बने पुल पर से गुजर रही महिला संतुलन बिगडऩे से गिरने के कारण नदी में बह गई। महिला की लाश रविवार दोपहर दो किलोमीटर दूर बालोद हसन के समीप मिली।

मृतका छाया

इंगोरिया थाने के सब इंस्पेक्टर सावन मुवेल ने बताया कि शनिवार शाम को छाया पति शम्भु (42 वर्ष) निवासी चंबल अपनी दो बेटियों रौनक (7) और ऋषिका (5) के साथ मामा ससुर के यहां उड़सिंगा जाने के लिए राजाराम गिरी के साथ निकली थी। पुल पर पानी अधिक होने से बाइक को मंदिर परिसर में रख दोनों लड़कियों को वहां मौजूद व्यक्ति ने निकाल दिया किन्तु छाया को पुल पार कराते समय संतुलन बिगड़ गया। जिससे वह तेज बहाव में बह गई। रविवार दोपहर को होमगार्ड के बचाव दल के चार गोताखोरों की सहायता से नदी से लाश निकाल शासकीय चिकित्सालय बडऩगर में पीएम हेतु भेजा गया। पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया।

पुल भी हो रहा जर्जर – विद्यार्थी व ग्रामीण करते है आवागमन

बताया जाता है कि जल संसाधन विभाग द्वारा वर्ष 1993 से 95 के मध्य क्षेत्र के विधायक सुरेंद्रसिंह सिसौदिया ने किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु नदी पर बांध बनवाया था। उसी बांध के लिए नदी पर यह पुल बनाया था। जो अब जर्जर हो चुका है। वहीं पुलिया पर लगी रेलिंग भी पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जिससे दुर्घटना होती रहती है। नदी के दोनों छोर पर विद्यालय हैं। वहीं प्राचीन महादेव मंदिर भी है। जिससे विद्यार्थियों ओर ग्रामीणों की आवाजाही बनी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

50 बदमाशों के मकान पुलिस के निशाने पर, आधा दर्जन नाम निगम को सौंपे

Sun Sep 26 , 2021
आज फिर निगरानीशुदा का आशियाना ढहाने की तैयारी उज्जैन,अग्निपथ। शहर में आज सोमवार को फिर बदमाशों के मकान तोड़े जा सकते हंै। पुलिस प्रशासन ने शहर के करीब 50 निगरानीशुदा बदमाश की सूची बना ली है, जिनमें से आधा दर्जन नाम निगम को सौंपकर उनके निर्माणों का रिकार्ड खंगालकर कार्रवाई […]

Breaking News