पेट्रोल पंप पर बस में, चामुंडा माता चौराहे पर कार में आग लगी

उज्जैन,अग्निपथ। आगर रोड पेट्रोल पर खड़ी बस में अचानक धुआं निकलने से हड़कंप मच गया। वहीं चामुंडा माता चौराहे पर सिग्नल के इंतजार में खड़ी कार ने आग पकड़ ली। दोनों जगह हुई घटना से कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आगजनी से हड़कंप मच गया।

कानीपुरा स्थित गुरुनानक पेट्रोल पंप के टेंक पर रविवार को एक बस खड़ी थी। अचानक ही बस में से धुआं निकलने लगा। यह देख कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बावजूद लोगों ने हि मत दिखाते हुए बस को धक्का देकर पंप से दूर कर दिया। इधर दोपहर में आगर की ओर से आ रही एक कार चामुंडा माता चौराहे पर रेड सिग्नल होने पर रुकी तो उसके बोनट में से धुआं निकलने लगा। यह देख कार पर सवार उसमें से उतर गए और राहगीर सकते में आ गए। चालक ने बोनट खोलकर देखा तो बेटरी भभकती नजर आई। यह देख मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी और लोग भयभीत हो गए। हालांकि कुछ लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हुलिये के आधार पर पुलिस ने चेन स्नैचर को पकड़ा, एक लाख का माल जब्त

Sun Sep 26 , 2021
देवास, अग्निपथ। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पिछले दिनों रामनगर व वनमंडल क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की वारदात के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से सोने के आभूषण व एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। थाना प्रभारी सिविल लाईन संजय सिंह के नेतृत्व […]
chain snatcher arrested