नीलगंगा थाने से चंद कदमों की दूरी पर चोरों का धावा

लाखों का माल चोरी पुलिस ने लिया आवेदन

उज्जैन, अग्निपथ। केशव नगर में रविवार रात चोरों ने 2 मकान पर धावा बोला। वारदात थाने से चंद कदमों की दूरी पर हुई। चोरों ने एक मकान में बड़ी वारदात कर लाखों का माल चोरी किया। दूसरे मकान में कुछ हाथ नहीं लग पाने पर भाग निकले थे। एसबीआई बैंक में रिलेशन मैनेजर के पद पर काम करने वाले राजेश जोनवाल परिवार के साथ इंदौर गये हुए थे। रविवार रात जब लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था। उन्होने 2 मकान छोड़ रहने वाले दोस्त कमलेश निबोरिया को कॉल किया। कमलेश ने अपने मकान का दरवाजा खोला का प्रयास किया तो बाहर से बंद होना पाया। उन्होने बमुश्किल दरवाजा खोला और नीचे आये तो अपने मकान के निचले हिस्से में बने कमरों का ताला टूटा पाया। हालांकि कमरों में कीमती सामान नहीं था। सिर्फ बदमाश सामान अस्त-व्यस्त कर गये थे। वह दोस्त राजेश के घर पहुंचे तो सामने आया कि बदमाशों ने लाखों की चोरी को अंजाम दे दिया है। बदमाशों ने ताला तोड़कर अंदर रखी 3 से 4 अलमारियों को खंगाला और आभूषण, मंहगे कपड़े और बर्तनों के साथ कीमती सामान चोरी किया है। थाने से चार कदम की दूरी पर हुई वारदात की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। खास बात यह रही कि पुलिस ने नाक के नीचे हुई चोरी के मामले में दोनों फरियादियों से सिर्फ शिकायती आवेदन लेकर मामले की जांच का आश्वासन दे दिया। कमलेश के अनुसार आये दिन क्षेत्र में वारदात हो रही है। कुछ दिनों पहले भी बदमाशों ने वारदात का प्रयास किया था। बावजूद पुलिस बदमाशों का पता नहीं लगा पा रही है। थाने के सामने ब्रिज के नीचे खड़े होने वाहनों के पार्ट्स भी बदमाशों द्वारा चोरी किये जा रहे है। वारदात में नशा करने वाले शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बांध से बहाना पड़ा 1200 एमसीएफटी पानी

Mon Sep 27 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। गंभीर बांध सितंबर महीने के आखिरी पखवाड़े तक शहर के लिए सबसे बड़ी चिंता की वजह बना हुआ था। अब हालात बिल्कुल ही उलट हो गए है। 24 की सुबह 6 बजे से 27 सितंबर की शाम 4 बजे के बीच 4 दिन में गंभीर बांध के गेट […]