राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उज्जैन ने जीते 15 पदक

उज्जैन, अग्निपथ। मध्यप्रदेश पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन, उज्जैन जिला पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन, फिटनेस एटीट्यूड जिम बडऩगर के संयुक्त तत्वाधान में बडऩगर में आयोजित मध्यप्रदेश पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता इंद्रप्रस्थ गार्डन हजारीबाग बडऩगर में आयोजित की गई। जिसमें उज्जैन के पावर लिफ्टरों ने स्वर्णिम सफलता अर्जित की।

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रुप में उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया, उज्जैन जिला पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के संरक्षक प्रेम सिंह यादव, मध्य प्रदेश बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शैलेंद्र व्यास, मध्य प्रदेश बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह कुशवाह, करणी सेना मूल के प्रादेशिक अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह, बडऩगर के विधायक प्रतिनिधि कपिल मोरवाल थे।

उज्जैन जिला पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष जयसिंह यादव, सचिव कमल नंदवाना एवं फिटनेस एटीट्यूड जिम के संचालक राजवर्धन सिंह पवार, सज्जाद हुसैन, अवधेश अग्निहोत्री ने बताया कि प्रतियोगिता लगभग 3 दिन तक चली, जिसमें 550 पुरुष एवं महिलाओं ने सहभागिता की। जिसमें उज्जैन जिले ने 15 मेडल अर्जित किए। महिला वर्ग में ब्रांज मेडल शकीना दारुकवान, पूजा राणा, कनिष्का शर्मा ने प्राप्त किये। सिल्वर मेडल शिवानी राठौर, चरण प्रीत कोर डांगा, पुरुष वर्ग में गोल्ड नितेश उदीवाल, मोहित भाटी, अनुभव शुक्ला ने प्राप्त किये। ब्रांज मेडल निलेश शिंदे, मोहम्मद इमरान खान, मौलिक पटेल, विशाल पटेल ने जीते। सिल्वर मेडल विजेता साहिल चौपारीया, संस्कार श्रीवास, आयुष चौधरी रहे।

समापन समारोह में उज्जैन जिले के पदाधिकारी बलराम यादव, शोएब कुरैशी, नरेंद्र मालवीय, अनिल चावंडए आनंद सोलंकी, कमल देवड़ा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की हड़ताल के बीच बारिश ने बिगाड़ी विद्युत कंपनी की व्यवस्था

Mon Sep 27 , 2021
कायथा, अग्निपथ। मालवा की एक कहावत- दुबले को दो आषाढ़ इन दिनों कायथा में विद्युत वितरण कंपनी पर एकदम सटीक बैठ रही है। कारण एक तरफ बिजली कंपनी के आउटसोर्सिंग कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे हैं वहीं दूसरी ओर बारिश ने कंपनी के कर्मचारियों की मुसीबत बढ़ा दी है। क्षेत्र […]

Breaking News