बिजली और पानी की पर्याप्त उपलब्धता से आर्थिक रूप से मजबूत होंगे किसान भाई: विधायक

महिदपुर रोड, अग्निपथ। प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा क्षेत्र के किसान भाइयों को नदियों पर विशाल जल संग्रहण केंद्र (स्टाप डेम) के निर्माणों की सौगात तथा पूरे विधानसभा क्षेत्र में बिजली की पर्याप्त उपलब्धता के लिये ग्रिड लगाये जाने की महति योजना को मूर्तरूप दिया। इससे किसान आर्थिक रूप से मजबूत होंगे।

यह बात विधायक बहादुरसिंह चौहान ने ग्राम सगवाली में 33-11 केवी के बिजली ग्रिड के भूमिपूजन समारोह में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहीं। समारोह में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा मध्यप्रदेश में मंजूर किये गये 29 विद्युत ग्रिडों के वर्चुअल भूमिपूजन किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री चौहान, कृषि मंत्री कमल पटेल ने भी संबोधित किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने संबल योजना के हितग्राहियों की 321 करोड़ की राशि सिं गल क्लिक के माध्यम से उन के खाते में हस्तांतरित की। ग्रिड भूमिपूजन समारोह में क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि सहित मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड महिदपुर के डीई सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे। जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप व्यास ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसानों की मांगों को नजरअंदाज कर रही सरकार, नए बिजली बिल से निजीकरण को मिलेगा बढ़ावा

Mon Sep 27 , 2021
धरना प्रदर्शन के दौरान किसान-मजदूर नेताओं ने कहा देवास, अग्निपथ। सरकार द्वारा लागू किए तीन कृषि कानून के विरोध में लाखों किसान पिछले दस महीने से संघर्ष कर रहे हैं व 600 से ज्यादा किसान शहीद हो गए हैं, लेकिन सरकार द्वारा किसानों की मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा […]
Dewas kisaan andolan