कर्मचारियों के पास मिल गए गायब हुए रसीद कट्टे

उज्जैन, अग्निपथ। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग(पीएचई) से गायब हुए रसीद कट्टे वापस मिल गए है। जिन कर्मचारियों के पास से रसीद कट्टे मिले हैं, उनसे कट्टे से कटी हुई रसीदों की रकम भी जमा करा ली गई है। पीएचई के एई और लेखा शाखा के प्रभारी की माने तो वापस मिले रसीद कट्टों का ऑडिट भी कराया जा रहा है।

दरअसल, पिछले पखवाड़े में पीएचई से कुछ रसीद कट्टे गायब हो जाने की जानकारी सार्वजनिक हुई थी। मामला सुर्खियों में आया तो जांच शुरू हुई। एई वाय.के. निगम ने बकाया वसूली वाले सभी अधिकारी-कर्मचारियों से बात की और एक सप्ताह के भीतर सारे ही रसीद कट्टे जमा हो गए। एई वाय.के. निगम के मुताबिक रसीद कट्टे कहीं गायब नहीं हुए थे, न ही इनका किसी तरह का दुरूपयोग पाया गया। 28 सर्किल में बंटे हुए कट्टो को वापस जमा कराने में वक्त जरूर लगा। जिन तीन रसीद कट्टो के गायब होने की जानकारी सामने आई थी, उनमें से दो कर्मचारी लक्ष्मण यादव, मालती तिवारी के पास से मिले। एक अन्य रसीद कट्टा कर्मचारी सुरेश की अलमारी से मिल गया। सुरेश का देहावसान हो चुका है।

रसीद कट्टो से जितनी रसीदे काटी गई थी, उनका भी हिसाब मिल गया है। दरअसल, यह स्थिति रसीद कट्टे जारी करने वाले शोभाराम जाधव की मृत्यु हो जाने की वजह से बनी थी। रसीद कट्टो का हिसाब उन्हीं के द्वारा रखा जाता था। शोभाराम जाधव द्वारा संधारित किए गए रिकार्ड की पड़ताल की गई सारा हिसाब सामने आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्राह्मणों को सौैंप दी वकीलों ने उज्जैन बार

Tue Sep 28 , 2021
अब चलेगी बार एसोसिएशन में रविदादा…गिरी 75 साल के त्रिवेदी को जिता गया 53 साल का अनुभव उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन बार एसोसिएशन के चुनाव में ब्राह्मणों और वरिष्ठ वकीलों की एकजुटता ने चार पदों पर ब्राह्मण समाज के प्रत्याशियों को जिता दिया। संभवता पहली बार में चारों महत्वपूर्ण पद पर […]