इस्कॉन मंदिर पर ब्राह्मण दीक्षा के नाम पर वर्णांतरण कराने का आरोप

उज्जैन, अग्निपथ। इस्कॉन द्वारा ब्राह्मण दीक्षा के नाम पर जो वर्णांतरण कर ब्राह्मण समाज को क्षति पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उसके विरूद्ध मंगलवार को अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधि मंडल उज्जैन पुलिस अधीक्षक से मिला।

संस्थापक अध्यक्ष महेश पुजारी के अनुसार इस विषय पर विस्तार से चर्चा कर उन्हें इस प्रकार वर्णांतरण व्यवस्था विषय से अवगत कराते हुए इस प्रकार की दीक्षा को बंद कराने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा यथाशीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष अर्पित पुजारी, रूपेश मेहता, अजय जोशी, सुरेश शर्मा, राजेश बैरागी, अमृतेश त्रिवेदी, किशन पांडेय, शंकर शर्मा,आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय गणितज्ञ ने खोजा जादुई आंकड़ा : '6174' को आख़िर क्यों कहा जाता है मैजिकल नंबर ?

Wed Sep 29 , 2021
मुंबई, अग्निपथ। देखने से आपको लगेगा नहीं कि ‘6174’ कोई मैजिकल नंबर भी हो सकता है, लेकिन जब भी गणित में इसका इस्तेमाल किया जाता है, अच्छे-अच्छे गणितज्ञों की बोलती बंद हो जाती है। साल 1949 से लेकर अब तक ये संख्या दुनियाभर के गणितज्ञों के लिए एक पहेली बनी […]