सेल टैक्स अकाउंटेंट के घर में चोरों का धावा, मंदिर में रखे गहने ले उड़े

उज्जैन,अग्निपथ। चोरों ने आनंदित नगर में सेल टैक्स अकाउंटेंट के घर को निशाना बनाया। खिडक़ी की ग्रिल खोलकर घुसे चार घर के मंदिर में रखे और हजारों रुपए के गहने ले उड़े। घटना के दौरान परिवार घर में ही सोया था। वारदात का पता बुधवार तडक़े पता चल। मामले में नानाखेड़ा पुलिस ने केस दर्ज किया है।

अभिषेक नगर के पास स्थित आनंदित नगर निवासी एनडी पिता जेडी पाठक सेल टैक्स में अकाउंटेंट हैं। मंगलवार रात उनकी पत्नी प्रभा, पुत्री अंकिता के साथ उपरी माले पर सोई थी और पाठक नीचे हाल में। बावजूद चोर मुख्यद्वार फलांग कर आए और पिछली खिडक़ी की ग्रिल खोलकर घर में घुस गए। चोरों ने अलमारी में कुछ नहीं मिलने पर मंदिर खंगाला।

प्रभा पाठक ने बताया कि चोर मंदिर में रखी पोटली ले गए, जिसमें 12 हजार रुपए,कान के सोने के पांच जोड़ी बाली, दो डायमंड रिंग, अंगूठी व चांदी की पांच जोड़ पायजेब थे। सुबह करीब 5 बजे पाठक पानी पीने के लिए उठे और खिडक़ी की ग्रिल गायब देखी तो उन्हें वारदात का पता चला। मामले में पाठक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

ऐसे रहे सावधान

  • हमेशा खिडक़ी ग्रिल दीवार के अंदर चुनवा कर लगवाएं।
  • पॉश कॉलोनियों में घर में सीसी टीवी कैमरे जरुर लगाएं।
  • संभव: हो तो अच्छी नस्ल के कुत्ते पाले।
  • किमती सामान घर की जगह बैंक के लॉकर में रखे।
  •  कॉलोनीवासी मिलकर आने-जाने के मार्ग पर कैमरे लगाएं।
  •  सभी मिलकर रात के लिए सेक्यूरिटी गार्ड जरुर रखे।
  • दिन में भी अनजान लोगों को कॉलोनी में घूमते देखे तो टोकें।
  • पुलिस को गश्त के लिए आगाह करते रहें।
  • हो सके तो बरामदे की लाइट चालू रखें।
  • बाहर जाने पर घर किसी के हवाले करके जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फर्जी सीआईडी अफसर बनकर थाने के सामने तलाशी ली और 50 हजार रुपए ले गए दो बदमाश

Wed Sep 29 , 2021
जावरा / रतलाम, अग्निपथ। जिला मुख्यालय रतलाम के स्टेशन रोड थाना अंतर्गत वाहन चोरी एवं अन्य वारदातें लगातार सामने आ रही है। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि वह थाने के सामने ही वारदात करने से नहीं चूक रहे हैं। हाल ही में थाने के सामने दो अज्ञात बदमाशों […]