नमकीन कारोबारी के यहां से पकड़ाई लाखों की नकली हींग

nakli hing

उज्जैन, अग्निपथ। नकली हींग के कारोबार की जानकारी मिलने पर बुधवार शाम पुलिस और खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने दानी गेट पर दबिश दी। लाखों की नकली हींग का मामला सामने आया है।

सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि दानीगेट पर नमकीन की दुकान संचालित करने वाले अनिल भावसार के यहां नकली हींग का कारोबार होने की जानकारी मिलने के बाद दबिश दी गई थी। जांच के लिये खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम को बुलाया गया। इस दौरान सामने आया कि अनिल भावसार का श्री महाकाल ट्रेडिंग के नाम से इंदौर सियागंज में हींग का कारोबार है, लेकिन वह दानीगेट से कारोबार कर रहे हैं।

नमकीन दुकान के समीप ही गोदाम में हींग का बड़ा स्टॉक मिला है। वहीं खाद्य सुरक्षा प्रशासन अधिकारी बीएस देवलिया के अनुसार हींग को कंपाउंड कर बनाया जा रहा था। जिसमें गोंद और गेहूं का स्टार्च मिलाया जाना सामने आ रहा है। करीब ढाई से तीन क्विंटल हींग मिली है। दानीगेट से कारोबार करने का लायसेंस नहीं है। हींग का सेंपल भरा गया है। जिसे जांच के राज्य की प्रयोगशाला भेजा जाएगा। संभावना है कि नकली हींग लाखों की हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुख्यात गुंडे भीम धारू पर रासुका की कार्रवाई

Wed Sep 29 , 2021
बस स्टैंड पर 8 बसों में तोडफ़ोड़ का था मुख्य आरोपी देवास, अग्निपथ। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे गुंडा विरोधी अभियान के अन्तर्गत शहर के कुख्यात सूचीबद्ध गुंडे भीम उर्फ विपुल धारू पिता भैयालाल धारू, निवासी भवानी सागर के विरूद्ध सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा रासुका की कार्यवाही की गयी है। […]