धर्म विज्ञान शोध ट्रस्ट में लाखों की चोरी

राजीवनगर में सूने मकान के टूटे ताले

उज्जैन, अग्निपथ। चोर कुछ दिनों से लगातार दिन-रात गश्त लगा रहे हैं। धर्म विज्ञान शोध ट्रस्ट में बीती रात धावा बोलकर लाखों का माल चोरी कर ले गये। वहीं राजीवनगर में मकान पर धावा बोलकर हजारों के आभूषण चोरी कर लिये।
नीलगंगा थाना क्षेत्र की लवकुश कालोनी में धर्म विज्ञान शोध ट्रस्ट द्वारिका भवन के नाम से बना हुआ है। बीती रात चोरों ने पीछे के रास्ते से ट्रस्ट की दूसरी मंजिल पर खिड़की खोलकर धावा बोला। वहां से करीब 30 कुर्सियां, 1 क्विंटल तांबे का यंत्र, पीतल की प्रतिमा और अन्य उपकरण चोरी कर लिये। सुबह वारदात की जानकारी लगने पर ट्रस्ट के अनिल खत्री निवासी जयसिंहपुरा से थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। चोरी गये सामान की कीमत करीब पौने दो लाख रुपये होना बताई गई है। अनिल खत्री के अनुसार द्वारिका भवन के आसपास रात में नशा करने वालों का जमघट लग जाता है। कई बार पुलिस को शिकायत की गई, लेकिन पुलिस गश्त के लिये नहीं आती है। पूर्व में भी बदमाशों ने हजारों रुपये कीमत के उपकरण चोरी किये थे।

दिनदहाड़े तोड़ा ताला

चिमनगंज थाना क्षेत्र की राजीव नगर कालोनी में चोरों ने दिनदहाड़े ताला तोड़कर हजारों रुपये कीमत के आभूषण चोरी कर लिये। पुलिस के अनुसार सीता पति मानसिंह दिन में ताला लगाकर हाटकेश्वर विहार कालोनी में बने रहे अपने मकान पर गई थी। देर शाम लौटकर आने पर ताला टूटा मिला है। चोरी का प्रकरण दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दैनिक कलेक्शन के नाम पर लगाई 40 हजार की चपत

Thu Sep 30 , 2021
सहकारी संस्था के एजेंटो पर धोखाधड़ी का केस उज्जैन, अग्निपथ। काल भैरव मंदिर के समीप दुकान लगाने वाले युवक को दैनिक कलेक्शन करने वालों ने 40 हजार की चपत लगा दी। कलेक्शन एजेंटों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मोजमखेड़ी में रहने वाला अजय पिता राजेन्द्र […]