घर उजाडऩे वाले प्रशासन के तानाशाही निर्णय का विरोध होगा : यादव

उज्जैन, अग्निपथ। घर उजाडऩे वाले प्रशासन के तानाशाही निर्णय का विरोध होगा। जब ये कालोनियां बन रही थी इस भूमि का पंजीयन हो रहा था विधायक निधि, सांसद निधि से काम हो रहे थे तब जि मेदार प्रशासन कहां सो रहा था। अवैध निर्माण करने के लिए मौन सहमति भी बराबर का अपराध है। गरीबों के मकान तोडऩे से पहले उन मगरमच्छो पर भी कार्यवाही होनी चाहिए। नगर के भाजपा जनप्रतिनिधि जो मंत्री भी बने हुए हैं, विधायक हं,ै सांसद हैं उनको जनता की तड़प दिख नहीं रही।

यह बात ज्ञान टेकरी पर निवासरत नागरिकों के साथ जिला प्रशासन की तानाशाही के विरोध मे प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस के कार्यवाह अध्यक्ष विवेक यादव ने कही। विवेक यादव ने कहा कि सांवराखेड़ी की तरफ सिहंस्थ की जगह कम करके मास्टर प्लान लाकर करोड़ो के वारे न्यारे कर रहे है और दूसरी ओर ज्ञान टेकरी पर बसे बसाए आशियाने भारतीय जनता पार्टी की सरकार तोड़ रही है। सरकार को ये अनीति करने नहीं देंगे।

प्रभावित नागरिकों के साथ विरोध करने के साथ ही यादव ने प्रशासन को सुझाव भी दिया कि 50 या 100 बीघा जमीन और आगे अधिग्रहित की जा सकती है अब जितने भी मकान बन गए हैं उन्हें नहीं तोड़े जाएं। आगे से सिहस्थ की भूमि पर कोई भी मकान का निर्माण ना हो ऐसा सुनिश्चित किया जाए और अगर हो तो उन अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए इससे सिहंस्थ की जगह भी सुरक्षित रहेगी।

विरोध प्रदर्शन के दौरान मुकेश भाटी, अशोक भाटी, गजेंद्र मारोठिया, देवेंद्र पाटनी, पार्षद सपना सांखला, राहुल गहलोत, पंकज यादव, पन्ना पहलवान, राहुल भाटी, दुर्गेश मीणा, अभिषेक देवड़ा सहित समस्त क्षेत्र के निवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आरटीआई में मांगी जानकारी- कितना हुआ विकास, जवाब आया ‘आपका बीपीएल कूपन निरस्त हो चुका’

Fri Oct 1 , 2021
जावरा, अग्निपथ। पंचायत से गांव में किए गए विकास कार्यों का सूचना के अधिकार कानून (आरटीआई) के तहत ब्योरा मांगना एक ग्रामीण को भारी पड़ गया। पंचायत के जिम्मेदारों ने उसकी मांगी गई जानकारी तो नहीं दी बल्कि उल्टे उसका बीपीएल कूपन निरस्त होने की सूचना थमा दी। दरअसल तहसील […]