शराब के लिए रुपए नहीं देने पर पेट्रोल पंप मालिक व प्रबंधक को पीटा

जिलाबदर काटकर आए बदमाश व उसके पुत्र पर केस

उज्जैन, अग्निपथ। तड़ीपार की सजा भुगत कर आए बदमाश व उसके पुत्र के खिलाफ एक पेट्रोल पंप मालिक व प्रबंधक ने शनिवार को माधवनगर थाने में केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि शराब के लिए रुपए नहीं देने पर फ्रीगंज ब्रिज के पास रात को दोनों ने उनके साथ मारपीट की है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक विवेकानंद कॉलोनी निवासी परमवीर सिंह पिता सुरजीत साहनी (38) का तपोभूमि के पास दिनेश पेट्रोल पंप है। शुक्रवार रात उनका प्रबंधक काजीपुरा निवासी आदेश पिता ओमप्रकाश जैन (37) अन्य कर्मचारी के साथ पंप की सिल्लक लेकर घासमंडी के समीप से गुजर रहे थे। इसी दौरान राजेश यादव उर्फ पप्पू मिस्त्री ने उन्हें रोका शराब पीने के लिए 500 रुपए मांगे। नहीं देने पर मारपीट करने लगा तो जैन ने पंप मालिक साहनी को बुला लिया। इस पर पप्पू का पुत्र सूरज भी आ गया और दोनों ने साहनी को भी लाठी से पीट दिया।

घटना में साहनी के हाथ पर चोट आई है। मामले में पप्पू व सुरज के खिलाफ अड़ीबाजी, मारपीट व धमकाने का केस दर्ज किया गया है। एसआई महेंद्र मकाश्रे ने बताया कि पप्पू के खिलाफ पूर्व में 23 केस दर्ज हैं और 29 सितंबर को ही जिलाबदर की अवधि पूरी होने पर वह घर आया है। इस मामले में दोनों पिता-पुत्र को तलाश रहे हंै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चार लाख रुपए चुराने वाली महिलाओं ने नहीं खोला मुंह, एक रिमांड पर

Sat Oct 2 , 2021
पुलिस को गुमराह कर किया परेशान, ठिकानों पर लेकर जायेंगे उज्जैन,अग्निपथ। कृषि उपज मंडी में चार लाख रुपए से भरा बेग उड़ाने की आरोपी महिला से चिमनगंज पुलिस काफी मशक्कत के बाद भी सच नहीं उगलवा सकी। पुलिस ने दोनों को शनिवार को कोर्ट में पेश कर एक को तीन […]