चार लाख रुपए चुराने वाली महिलाओं ने नहीं खोला मुंह, एक रिमांड पर

1

पुलिस को गुमराह कर किया परेशान, ठिकानों पर लेकर जायेंगे

उज्जैन,अग्निपथ। कृषि उपज मंडी में चार लाख रुपए से भरा बेग उड़ाने की आरोपी महिला से चिमनगंज पुलिस काफी मशक्कत के बाद भी सच नहीं उगलवा सकी। पुलिस ने दोनों को शनिवार को कोर्ट में पेश कर एक को तीन दिन के रिमांड पर लिया और दूसरी को जेल भेज दिया।

सर्वविदित है क्षीरसागर निवासी कृषि उपज मंडी के खाद-बीज व्यापारी रूपेश पाटनी की दुकान से शुक्रवार दोपहर आधा दर्जन महिलाएं बच्चों को लेकर भीख मांगने के बहाने चार लाख रुपए से भरा बेग चुराकर भाग गई थी। व्यापारी व लोगों ने मंजू पति रोहित पंवार (19) व मिली पति अनिल पंवार (20) को मंडी में ही पकडक़र पुलिस के हवाले किया था। इस दौरान एक ने खुद को घायल कर लिया था। उसके इलाज के बाद रात को सीएसपी हेमलता अग्रवाल व टीआई राममूर्ति शाक्य ने दोनों से पूछताछ की। दोनों ने नाम तो बता दिए, लेकिन खुद को निर्दोष बताते हुए गुमराह करती रही।

काफी प्रयास के बाद भी सच नहीं कबूलने पर पुलिस ने दोनों को शनिवार को कोर्ट से मंजू को 5 अक्टूबर तक के लिए रिमांड पर लिया और मिली को जेल भेज दिया।
पूछताछ के दौरान दोनों पहले नागपुर और फिर सुरत की रहने वाली बताया। कहा तीन दिन पहले परिवार के साथ आई है और स्टेशन पर रह कर भीख मांग गुजारा कर रही है। मंजू ने जबरन पकडऩा बताया तो सीएसपी अग्रवाल ने वारदात स्थल से उनके भागते फुटेज दिखाए। इस पर उसने खुद को पहचानने से इंकार कर दिया। यही नहीं कपड़ों में गंदगी कर पुलिस को परेशान भी करती रही।

रुपए बरामदगी की संभावना नहीं

एसआई रवींद्र कटारे ने बताया कि आरोपियों ने अब तक कुछ नहीं कबूला। अब रिमांड पर ली मंजू को लेकर रुपए बरामदगी के लिए उसे यहां बनाए ठिकानों पर लेकर जायेंगे। इधर आरोपियों के रवैये और उसके साथियों के भागने के बाद पुलिस रुपए मिलने की संभावना न के बराबर मान रही है।

जयसिंहपुरा में भी वारदात

मंजू व मिली गैंग शुक्रवार सुबह 9 बजे जयसिंहपुरा निवासी नितिन सांवले के घर पहुंची थी। आटा मांगने के बहाने घुसकर घर में से पांच हजार रुपए और बर्तन चुराकर ले गई थी। सांवले ने महाकाल थाने में शिकायत की है। दूसरी घटना फ्रीगंज स्थित दुर्गा प्लाजा में प्लेयर्स स्पोटर्स शॉप पर की। यहां भी भीख मांगने के बहाने घुसकर दुकान संचालिका सीमा चपलौद का दो हजार व दस्तावेजों वाला पर्स ले उड़ी थी। यहां के सीसी टीवी फुटेज में भी मंजू कैद हुई थी। मामले में माधवनगर पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: भीख मांगने के बहाने चार लाख रुपए से भरा बेग ले उड़ी महिलाएं, दो पकड़ी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गीता कॉलोनी के रहवासी नगर निगम से गुहार लगाते थके, नहीं हो पाई नाली साफ

Sat Oct 2 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। शहर में डेंगू लोगों को अपना निशाना बना रहा है। अस्पताल डेंगू के मरीजों से खचाखच भरे हुए हैं। कालोनियों की नालियां गंदगी से भरी हुई हैं। लेकिन नगर निगम के जवाबदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सुपरविजन के अभाव में कालोनियों की नालियां गंदगी से […]
नगर निगम विशेष सम्मेलन