गीता कॉलोनी के रहवासी नगर निगम से गुहार लगाते थके, नहीं हो पाई नाली साफ

नगर निगम विशेष सम्मेलन

उज्जैन, अग्निपथ। शहर में डेंगू लोगों को अपना निशाना बना रहा है। अस्पताल डेंगू के मरीजों से खचाखच भरे हुए हैं। कालोनियों की नालियां गंदगी से भरी हुई हैं। लेकिन नगर निगम के जवाबदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सुपरविजन के अभाव में कालोनियों की नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। जिसके चलते मच्छर पैदा होकर डेंगू को आमंत्रण दे रहे हैं।

गीता कालॉनी की नालियां गंदगी से सराबोर हो रही हैं। नगर निगम के सफाई दारोगा आते हैं और रस्म अदायगी कर निकल जाते हैं। लेकिन नालियां साफ करने का प्रयास नहीं किया जा रहा। यही हाल शहर के अन्य कालोनियों में भी है। सही तरह से सफाई नहीं होने से नालियों में गंदा पानी भर रहा है और मच्छर पैदा हो रहे हैं। गीता कॉलोनी के रहवासी सफाई दारोगा से कई बार नालियां साफ करने की मिन्नत कर चुके हैं।

लेकिन सुपरविजन के अभाव में दारोगा नालियां साफ नहीं करवा रहा है। नगरनिगम का स्वास्थ्य विभाग भी कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है। जिसके चलते शहर में डेंगू का प्रकोप अपने चरम पर है।

मंत्रीजी के घर के पास की नालियां भी लबालब

उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के घर के पास की नालियां भी गंदगी से लबरेज हो रही हैं। इसके बावजूद सफाई दारोगा नालियां साफ नहीं करवा रहा है। यदि मंत्रीजी के घर के पास की नालियों के यह हाल हैं तो आम लोगों की सुध भला नगरनिगम के सफाई दारोगा कैसे लेते होंगे। इसलिए हर तीसरे घर में वायरल और डेंगू के मरीज मिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कथित भ्रष्टाचार पर ग्रामीणों का सत्याग्रह: अवैध खनन व आर्थिक अनियमितता की शिकायत के बाद भी ग्राम प्रधान पर कार्रवाई नहीं

Sat Oct 2 , 2021
अनशन पर बैठे गांववासी जावरा / रतलाम, अग्निपथ। गांधी जयंती के मौके पर पलसोड़ा गांव के लोगों ने गाँव के सरपंच के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। पलसोड़ा गांव के 50 से अधिक लोग ग्राम पंचायत में कथित भ्रष्टाचार और सरपंच के दुव्र्यवहार से नाराज होकर अनशन पर बैठ गए […]