बाइक फिसलने से पति-पत्नी घायल

सुसनेर, अग्निपथ। माधव विलास के समीप निर्माणाधीन रोड पर रविवार की दोपहर बाइक फिसल गई, जिससे बाइक पर सवार पति-पत्नी घायल हो गए। सूचना मिलने पर नलखेड़ा से 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

जहां दोनों का घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। पैरामेडिकल स्टाफ बजरंग दांगी तथा पायलट संदीप शर्मा द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर डॉक्टर दोनों का इलाज किया। जानकारी के कुणाल गौड़ पिता अजित गौड़ (26) व उसकी पत्नी निवासी झालावाड की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। दोनों घायलों का उपचार जारी है।

नदी में डूबे बुजुर्ग का शव 5 घंटे बाद मिला

सुसनेर, अग्निपथ। मेला ग्राउंड स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर की पुलिया साइकल से पार करते समय शनिवार को डूबे बुजुर्ग चन्दर बागरी (60) निवासी बामनिया खेड़ी का शव 5 घंटे बाद रात्रि 10 बजे गोताखोरों ने बाहर निकाला। घटना के 4 घन्टे बाद एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू करने पहुँची थी। लेकिन रेस्क्यू करते समय अचानक मोटर बोट खराब होने के कारण टीम को सफलता हाथ नहीं लगी।

जिसके बाद नगर व ग्रामीण गोताखोरों ने कंठाल नदी स्थित महादेव घाट के पास से बुजुर्ग शव बाहर निकाल कर पुलिस प्रशासन को सौपा। जिसके बाद रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छुट्टी वाले दिन हटाए जावरा और रतलाम में अवैध कब्जे

Sun Oct 3 , 2021
नामली में 14 कॉलोनाइजरों पर प्रकरण जावरा, अग्निपथ। नामली में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई के बाद अब 14 कॉलोनाइजर पर धोखाधड़ी और बिना अनुमति कॉलोनी काटने के मामले में प्रकरण दर्ज किया। वहीं रविवार को जावरा व रतलाम में भी अवैध निर्माण तोडऩे की कार्रवाई की गई। कलेक्टर के निर्देश […]
Jaora atikraman

Breaking News