नित्य दर्शनार्थियों की संख्या 200 की जगह 822+275 पर पहुंची

1
Mahakal nitya darshnarthi registration

शहर के कोने कोने से लोग आकर बन रहे नित्य दर्शनार्थी, मंदिर प्रशासन कुंभकर्णी नींद में

उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में नित्य दर्शनार्थियों की संख्या पहले जहां सीमित थी। वहीं अब बढक़र एक हजार से अधिक  पहुंच गई है। यह तो सुबह और शाम का आंकड़ा है। शाम को दर्शन करने वाले नित्य दर्शनार्थियों की संख्या भी दो सौ से अधिक पहुंच गई है। ऐसे में मंदिर प्रशासन और नित्य दर्शनार्थी भक्त परिवार की जुगलबंदी से शहर के कोने कोने से आकर लोग नित्य दर्शनार्थी बन अपना पंजीयन करवा रहे हैं।

नित्य दर्शनार्थी भक्त परिवार के नाम से बनाए गए संगठन के आकाओं ने शहर के विभिन्न स्थानों से लोगों को न्यौता परोस दिया है। हालत यह है कि गेट नंबर 4 पर लोग पूछते हुए पहुंच रहे हैं कि उनको नित्य दर्शनार्थी का पंजीयन करवाना है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि मंदिर प्रशासन की अनदेखी के चलते नित्य दर्शनार्थी के नाम पर फर्जीवाड़ा किया जाकर नए सदस्य बनाए जा रहे हैं।

इसमें मंदिर प्रशासन की मूक सहमति बनी हुई है। गेट नंबर-4 पर सुबह 6 से 8 के समय में पंजीयन करवाने वाले दर्शनार्थियों का तांता लगा हुआ है। यहां पर रखे एक रजिस्टर में नाम पता मोबाइल नंबर लिखकर उनको नंबर दिए जा रहे हैं। इसी नंबर को बताकर उनको महाकाल मंदिर के अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। सुबह के रखे रजिस्टर में सोमवार तक 822 नाम दर्ज किए जा चुके थे। वहीं शाम के रजिस्टर में नित्य दर्शनार्थियों के 275 नाम पंजीकृत हो चुके थे।

महिला-पुरुषों का अलग-अलग गु्रप

नित्य दर्शनार्थी भक्त परिवार के आकाओं ने इन सभी लोगों को अपने वाट्सअप ग्रुप से जोड़ लिया है। जिसको नित्य दर्शनार्थी भक्त परिवार का नाम दिया गया है। महिला और पुरुषों का अलग-अलग ग्रुप बनाया गया है। महिला ग्रुप की एडमिन पिंकी यादव और पुरुष ग्रुप के एडमिन रवि राय बने हैं। दो अलग-अलग ग्रुप बनाने के पीछे की कहानी भी अलग है।

खबर का असर: नित्य दर्शनार्थी वाट्सएप ग्रुप डिलिट किए पर्सनल ग्रुप पर भेजे जा सकेंगे मैसेज

Next Post

नई शिक्षा नीति का मप्र माडल पूरे देश में प्रेरणा बनेगा

Mon Oct 4 , 2021
संभागीय कार्यशाला में प्रदेश भर के 142 सरकारी और निजी कॉलेज के विद्वान पहुंचे, साइंस कालेज में एक हजार लोगों के लिए ऑडिटोरियम का प्रस्ताव उज्जैन, अग्निपथ। सोमवार को नई शिक्षा नीति पर कार्यशाला में संभाग के 142 सरकारी और निजी कॉलेजों से जुड़े 400 से अधिक विद्वानों ने कालिदास […]