सफाईकर्मी ने रस्सी से बांध कर डॉग को लाठियों से पीटा

मेनका गांधी की पीपुल फॉर एनीमल ने सीएमओ से किए जवाब-तलब

देवास, अग्निपथ। जिले के खातेगांव में सफाई कर्मचारी द्वारा कुत्ते को मारने का वीडियो सामने आने के बाद हंगामा हो गया है। कुत्ते की मौत की जानकारी लगते ही सीएमओ को देवास से लेकर दिल्ली तक जवाब देना पड़ रहा है। सीएमओ ने संबंधित दैनिक वेतन भोगी सफाईकर्मी को सस्पेंड कर दिया है।

जिला परियोजना अधिकारी ने भी सीएमओ को नोटिस जारी किया। वहीं, मेनका गांधी के संस्था पीपल फॉर एनीमल ने भी सीएमओ से जवाब-तलब किया है।

सूत्रों की मानें तो खुद मेनका गांधी ने सीएमओ अनिल जोशी से बात कर मामले की जानकारी ली है। सिंबा एंड गोपाल एनीमल वेलफेयर सोसायटी नामक एनजीओ का संचालन करने वाली रूपा पटवर्धन ने पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर को त्रिमूर्ति कॉलोनी में आजाद मार्ग पर एक डॉग को पीटने का पता चला था। जानकारी निकालने पर पाया कि नगर परिषद खातेगांव के कर्मचारी टेमा लोदवाल और चंकी लोदवाल श्वान को रस्सी से बांधकर खींच रहे हैं। वे उसे उसी अवस्था में डंडे से पीट रहे हैं। उनकी पिटाई से श्वान की मौत हो गई।

सीएमओ बोले – कर्मचारी को सस्पेंड किया

सीएमओ अनिल जोशी का कहना है कि वीडियो में जो दो लोग दिख रहे हैं, उसमें से एक चंकी लोदवाल नगर परिषद का दैनिक वेतन भोगी सफाई कर्मचारी है। वह उस दिन छुट्टी पर था। कॉलोनी के किसी रहवासी द्वारा व्यक्तिगत रूप से बुलाने पर उसने अपने साथी के साथ कुत्ते को पकड़ा। उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

कर्मचारी को बुलाने वाले संबंधित व्यक्ति की भी पड़ताल की जा रही है। सीएमओ ने खातेगांव थाना प्रभारी को आवेदन दिया है, जिसमें लिखा है कि इस मामले में नगर परिषद सहित जो भी व्यक्ति शामिल है, उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नई शिक्षा नीति सभी के लिए लाभदायक - चौपड़ा

Mon Oct 4 , 2021
महिदपुर, अग्निपथ। देश की नई शिक्षा नीति सभी के लिए लाभदायक है। इससे हर व्यक्ति को उसकी रुचि और क्षमता के अनुसार संबंधित क्षेत्र के लिए शिक्षा मिल सकेगी। यह बात शहर में जिनदत्त इन्स्टीट्यूशन ऑफ एज्यूकेशन के निदेशक संदीप चौपड़ा ने कही। वे इंदौर में नई शिक्षा नीति 2020, […]

Breaking News