जल जीवन मिशन में टीपीआई के विरूद्ध काम किया तो दर्ज होगी एफआईआर

कलेक्टर ने दी चेतावनी

उज्जैन, अग्निपथ। कलेक्टर आशीष सिंह ने जिला जल स्वच्छता समिति की बैठक में जल जीवन मिशन के तहत नियुक्त गुणवत्ता नियंत्रण करने वाली थर्ड पार्टी एजेन्सी को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह गुणवत्ता नियंत्रण का कार्य ठीक से करें। ठेकेदार व विभागीय अधिकारियों से मिलकर रिपोर्ट को मैनेज न करें, अन्यथा उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करवाई जायेगी।

कलेक्टर ने कहा कि विगत दिनों उनके द्वारा बडऩगर तहसील के ग्राम धुरेरी में जल जीवन मिशन के तहत निर्मित किये गये स्टेण्ड पोस्ट का निरीक्षण किया गया था, जो कि गुणवत्ता में घटिया पाये गये थे, जिनकी रिपोर्ट टीपीआई द्वारा नहीं की गई। कलेक्टर ने कहा कि मौके पर निरीक्षण के बाद उक्त स्टेण्ड पोस्ट की क्वालिटी ठीक करने के निर्देश दिये गये हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं करने पर पहले टीपीआई और इसके बाद विभागीय इंजीनियरों पर कार्यवाही होगी।

18 हजार स्टेण्ड पोस्ट के पास सोख्ता गड्ढे बनाने के निर्देश

जल जीवन मिशन के तहत उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शत-प्रतिशत घरों में नल कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में इस मिशन के तहत विभिन्न नल जल योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें 18 हजार स्टेण्ड पोस्ट लगाये जा रहे हैं। इनका उपयोग कर ग्रामीण स्टेण्ड पोस्ट से पानी लेकर अपनी आवश्यकताएं पूरी करेंगे।

कलेक्टर ने इन स्टेण्ड पोस्टों पर बिखरने वाले पानी का सदुपयोग करने के लिये जिला पंचायत सीईओ को प्रत्येक स्टेण्ड पोस्ट के पास सोख्ता गड्ढे बनाने के निर्देश दिये हैं। इससे गांव में गन्दगी नहीं फैलेगी और जल संरक्षण हो सकेगा।

कलेक्टर ने उक्त निर्देश सोमवार को टीएल बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के दौरान दिये। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अंकिता धाकरे, एडीएम संतोष टैगोर, जिले के सभी एसडीएम एवं जिला अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देश दिये कि अतिक्रमण करने वालों से सख्ती से निपटें। जब शासकीय भूमि पर अतिक्रमण होने की सूचना मिलती है तो तुरन्त कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण हटाया जाये और उसके बाद प्रकरण दर्ज किया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुपए लेकर दे रहे थे महाकाल भस्मारती दर्शन की अनुमति

Tue Oct 5 , 2021
सुपरवाइजर व 5 सुरक्षा कर्मियों पर धोखधड़ी का मुकदमा दर्ज उज्जैन, अग्निपथ। कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति आशीष सिंह के निर्देश पर सत्कार शाखा के कार्यपालक सहायक अभिषेक भार्गव ने महाकालेश्वर मन्दिर में कार्यरत केएसएस सुरक्षा कंपनी के 05 सुरक्षाकर्मी एवं 01 सत्कार शाखा के कर्मचारी के […]
bhasmarti भस्मारती

Breaking News