नकली निकला हींग का तेल, सारे नमूने फेल

उज्जैन, अग्निपथ। दानीगेट इलाके के एक मकान से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए गए हींग और हींग के तेल के सारे नमूने फैल हो गए है। उज्जैन से भोपाल सेंट्रल लैब भेजे गए सारे ही सेंपल को मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक मिले है। व्यापारी जिसे हींग का तेल बता रहा था, वह खनिज तेल निकला। गोंद, आटा, स्टार्च मिलाकर बनाई गई बंधानी हींग को भी सेहत के लिए खतरनाक बताया गया है।

खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने पिछले सप्ताह दानीगेट पर रहने वाले अनिल भावसार के मकान पर छापामार कार्यवाही की थी। अनिल भावसार की इंदौर सियागंज में महाकाल ट्रेडिंग के नाम से फर्म है। भावसार के पास उज्जैन में खादय सामग्री का कारोबार करने का किसी तरह का लाइसेंस नहीं था। उसके घर से 14 लाख 58 हजार रूपए कीमत की 365 किलो हींग, 150 किलो गोंद व आटा और 10 लीटर हींग का तेल जब्त किया गया था।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने मौके से जब्त हुई सभी सामग्री के सैंपल भोपाल जांच के लिए भेजे थे, सारे ही सेंपल फैल पाए गए है। मंगलवार को लैब से रिपोर्ट आने के बाद कलेक्टर आशीषसिंह ने हींग कारोबारी अनिल भावसार के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए है, संभवत: इस मामले में एक या दो दिन में एफआईआर दर्ज करवाई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गृह निर्माण समिति ने बेच दी थी करोड़ों की जमीन 30 साल बाद ईओडब्ल्यू ने केस दर्ज किया

Tue Oct 5 , 2021
छह साल पहले दर्ज हुई थी प्राथमिकी, संस्था सदस्य व पदाधिकारी बने आरोपी उज्जैन,अग्निपथ। करीब तीन दशक पूर्व हुए गृह निर्माण सहकारी संस्था की जमीन घोटाले में मंगलवार को ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) ने केस दर्ज किया है। करोड़ों रुपए की बेशकीमती जमीन बेचने के मामले में चार नामजद आरोपी […]

Breaking News