कांग्रेस का टोल वसूली नाके पर अवैध वसूली को लेकर धरना प्रदर्शन, युवा कांग्रेस ने दिखाया जोश, उखाड़ फेंका टोल गेट

Jhabua toll andolan

झाबुआ, अग्निपथ। जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर ग्राम अंतर वेलिया में राज्य शासन द्वारा एमपीआरडीसी के माध्यम से स्थापित टोल वसूली नाके पर प्रात: 10 बजे जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, शहर कांग्रेस व अन्य मोर्चा संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में विशाल धरना प्रदर्शन कर अवैध वसूली के विरोध में प्रभावी प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर आक्रोशित युवाओं ने टोलगेट केबिन हटाने की पुरजोर कोशिश की। वरिष्ठ नेताओं की समझाइश पर आक्रोशित कार्यकर्ता शांत हुए।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया संबोधित करते हुए कहा कि राज्य शासन के तुगलकी निर्णय से आदिवासी बाहुल्य जिले में टोल वसूली से जनता एवं छोटे-मोटे व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। भाजपा जनता जनार्दन की जेब कैसे खाली की जाए इसके लिए नित्य तुगलकी फरमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जाता है। राज्य सरकार ने एमपीआर डीसी के माध्यम से विगत 4 माह पूर्व झाबुआ मेघनगर के बीच अंतरवेली या व रतलाम रोड पर दो वसूली नए टोल गेट स्थापित कर दिए। जबकि दोनों नेशनल हाईवे स्टेट हाईवे की श्रेणी में नहीं आते हैं जो न्याय संगत नहीं है।

विधायक वीर सिंह भूरिया ने भी उदबोधन दिया। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने अपने उदबोधन में कहा कि देश के लोकतंत्र में जितनी सत्ता की अहम भूमिका होती है उससे कहीं अधिक भूमिका विपक्ष की होती है। आंदोलन के माध्यम से जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाएं। सरकार का यह टोल वसूली जनता के जेब में डाका डालने जैसा है। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को कार्यवाहक अध्यक्ष हेमचंद डामोर, रूप सिंह डामोर, काना गुडिया ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव सक्सेना, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यामीन शेख, संभागीय प्रवक्ता साबिर फिटवेल, मानसिंह मेडा, जिला कांग्रेस प्रवक्ता आचार्य नामदेव, शंकर सिंह भूरिया, सुरेंद्र गरवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कलावती गहलोत, विजयी भाबर, राजेश डामोर, विनय भाबर, मेथियास भूरिया, शाहिदा बाबर, अन्न सिंह वसुनिया, रोशन मेडा, जोसेफ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे। धरना प्रदर्शन का संचालन कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष हेमचंद डामोर ने किया, आभार प्रकट चेन सिंह डामोर ने किया।

Next Post

झाबुआ के जनजातीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री चौहान ने विकास के लिये तीर चढ़ाया कमान पर, अनेक सौगातें दी

Tue Oct 5 , 2021
झाबुआ, अग्निपथ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झाबुआ में आयोजित जनजातीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य शासन जनजातीय समाज के विकास, उत्थान और उनके मान-सम्मान की रक्षा के लिये कटिबद्ध है। वनवासी अंचलों का तेजी से विस्तार किया जा रहा है और आगे भी किया जाता रहेगा। […]
cm in tribel sammelan jhabua