भस्मारती के लिए रुपए लेकर अनुमति करवाने वाले 6 आरोपितों को भेजा जेल

bhairavgarh jail ujjain

पहले चार को और दूसरे दिन दो को खिलवाई जेल की हवा

उज्जैन, अग्निपथ। रुपए लेकर भस्मारती अनुमति बनवाने वाले मंदिर कर्मचारी सहित तीन सुरक्षाकर्मियों को बुधवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया था। वहीं गुरुवार को दो आरोपियों को जेल भेजने का कार्रवाई की गई है।

मामला इस प्रकार से है-विगत 2 अक्टूबर को महाकाल क्षेत्र स्थित होटल विजय पैलेस में ठहरे कुछ दर्शनार्थियों से महाकाल मन्दिर में दर्शन कराये जाने हेतु केएसएस कंपनी के सुरक्षाकर्मी सुरेश राठौर निवासी इंदिरा नगर उज्जैन ने सत्कार शाखा के कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी मंगल तिवारी तथा सुरक्षा गार्ड संजय मालवीय, नीलम, सुपररवाइजर जीलेश कश्यप व शुभम कटारिया के साथ मिलीभगत से बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों से भस्मारती के लिये अतिरिक्त रुपये प्राप्त कर कूटरचना करके भस्मारती की अनुमति जारी करते हुए श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के साथ धोखाधड़ी की थी। यही नहीं इनके द्वारा मन्दिर प्रबंध समिति को आर्थिक नुकसान पहुंचाते हुए मन्दिर की छवि को धूमिल किया गया। उक्त कृत्य के कारण सभी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई हेतु महाकाल थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

चार को पहले और दो को बाद में भेजा जेल

भस्मारती कांड में लिप्त मंदिर कर्मचारी मंगल तिवारी तथा सुरक्षा गार्ड सुरेश राठौर, संजय मालवीय और नीलम को बुधवार को कोर्ट मे ंपेश करने पर न्यायाधीश द्वारा जेल भेज दिया गया था। वहीं गुरुवार को सुपरवाइजर जीलेश कश्यप और सुरक्षाकर्मी शुभम कटारिया को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ेंः रुपए लेकर दे रहे थे महाकाल भस्मारती दर्शन की अनुमति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंगल कॉलोनी खिलचीपुर में सिंहस्थ 2016 के बाद बने मकान टूटना शुरू

Thu Oct 7 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। सिंहस्थ क्षेत्र में सिंहस्थ 2016 के बाद बनी हुई कॉलोनियों के मकानों को हटाने की कार्रवाई प्रारम्भ हो गई है। खिलचीपुर की मंगल कॉलोनी के जिन तीन व्यक्तियों को गत दिवस कॉलोनाइजर राजाराम पटेल की ओर से मुकेश पटेल व महेश पटेल द्वारा राशि लौटाई गई थी उन्होंने […]

Breaking News