मंगल कॉलोनी खिलचीपुर में सिंहस्थ 2016 के बाद बने मकान टूटना शुरू

उज्जैन, अग्निपथ। सिंहस्थ क्षेत्र में सिंहस्थ 2016 के बाद बनी हुई कॉलोनियों के मकानों को हटाने की कार्रवाई प्रारम्भ हो गई है। खिलचीपुर की मंगल कॉलोनी के जिन तीन व्यक्तियों को गत दिवस कॉलोनाइजर राजाराम पटेल की ओर से मुकेश पटेल व महेश पटेल द्वारा राशि लौटाई गई थी उन्होंने अपने मकान तोडऩा प्रारम्भ कर दिए हैं।

मंगल कॉलोनी की रहवासी नीलम प्रजापत, सौरमबाई व बाबूलाल ने अपने मकान तोडऩा शुरू कर दिए है। उल्लेखनीय हैं कि कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर सिंहस्थ 2016 के बाद सिहस्थ क्षेत्र में जिन कॉलोनाइजर ने कालोनिया काटी है उनके मकानों को ध्वस्त कर दिया गया है एवं उन पर एफआईआर दर्ज की गई है।

कॉलोनाइजर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई से डर कर अब उनके द्वारा बसाई गई अवैध कॉलोनी के व्यक्तियों को भूखंड व मकान के पैसे वापस लौटा कर जमीन शासन को मुक्त कर के दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पत्नी को जहर देकर बेटी का घोट दिया था गला, हत्यारे को दोहरी उम्रकैद

Fri Oct 8 , 2021
होटल अजय में 21 माह पहले हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में फैसला उज्जैन,अग्निपथ। देवासगेट स्थित होटल अजय में 21 माह पहले हुए मां-बेटी की हत्या के केस में शुक्रवार को जिला कोर्ट ने फैसला सुनाया। न्यायालय ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में दोषी पिता को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है। […]

Breaking News