शत प्रतिशत वैक्सीनेशन बस दो कदम दूर, कलेक्टर ने तय किए टारगेट, 91 फीसदी को लग चुका है पहला डोज

उज्जैन। अब उज्जैन अगले सात दिन यानी रविवार तक शत प्रतिशत कोरोना वैक्सीनेटेड हो जाएगा। कलेक्टर आशीषसिंह ने इसके लिए अधिकारियों से लेकर जमीनी स्तर तक के कर्मचारियों के टारगेट फिक्स कर दिए हैं। इतना ही नहीं दो से तीन माह में कोरोना वैक्सीन के दूसरे डोज का भी शतप्रतिशत टारगेट पूरा हो जाएगा।

प्रशासन की मानें तो अभी तक जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 91 फीसदी लोगों को पहला कोरोना का डोज लगाया जा चुका है। वैक्सीनेशन का पता लगाने के लिए टीमें अब डोर टू डोर सर्वे करने के साथ बाजारों, फल व सब्जी के ठेलों आदि के पास जाकर सीधे पूछताछ करेंगे। ताकि भीड़ में काम कर रहे लोग जिन्होंने अभी तक वैक्सीन का पहला डोज नहीं लगवाया है। वे भी कम से कम पहला डोज लगवा लें।

कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता एवं नगरीय निकाय के अधिकारियों से कहा है कि वे रेण्डमली बाजार में टीम भेजकर नॉन वैक्सीनेटेड लोगों के बारे में पता लगाएं। ऐसे लोगों का पता लगाकर उन्हें वैक्सीन लगाना भी सुनिश्चित करें। इसी तरह महाकाल मंदिर एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी अभियान चलाकर टीकाकरण करके ही शहर जिले को शत प्रतिशत वैक्सीनेटेड किया जा सकेगा।

कलेक्टर ने कहा कि जनसंख्या का 92 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करें। वर्तमान में जिले में 91 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। फर्स्ट डोज का लक्ष्य पूरा करने के बाद आगामी दो-तीन माह में सेकंड डोज का लक्ष्य भी पूरा करना है। कलेक्टर ने जिला टीकाकरण अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वे सभी एसडीएम को प्रतिदिन सेकंड डोज के पात्र हुए व्यक्तियों की सूची मोबाइल फोन नंबर सहित उपलब्ध करवाएं।

अभी ये है जिले की स्थिति

जिले में करीब 16 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का टारगेट है। इसकी तुलना में अब तक 14 लाख 4 हजार लोगों को वैक्सीन का पहला डोज लगाया जा चुका है। करीब 2.17 लाख लोगों को पहला डोज लगना बाकी है। दूसरी ओर जिले में दूसरे डोज लगाने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। इसका बड़ा कारण प्रशासन द्वारा शुरू की गई कॉल सेंटर व्यवस्था है। यहां से रोजाना सैकड़ों लोगों को फोन लगाकर दूसरे डोज लगाने के लिए कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पर बुलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कार्यपालन यंत्री रामबाबू की उज्जैन से रवानगी

Mon Oct 11 , 2021
निगम आयुक्त ने यंत्री के साथ लेखापाल को भी किया रीलिव उज्जैन, अग्निपथ। स्थानांतरण के बावजूद लंबे वक्त से उज्जैन नगर निगम में जमे हुए कार्यपालन यंत्री रामबाबू शर्मा की आखिरकार बिदाई हो ही गई है। शर्मा के अलावा लेखापाल हरीश श्रीवास्तव को भी उज्जैन नगर निगम से रवाना कर […]

Breaking News