इंदौर उज्जैन ट्रैक दोहरीकरण के लिए अतिरिक्त 138 करोड़ मिले

अब काम में आएगी तेजी : अग्रवाल

उज्जैन, अग्निपथ। इंदौर उज्जैन ट्रैक दोहरीकरण हेतु अतिरिक्त 138 करोड़ रुपए मिलने से काम में तेजी आएगी। पूरा प्रोजेक्ट 760 करोड़ रुपए का है। उज्जैन से कड़छा स्टेशन का काम पूरा कर लिया गया है। बीच में इस कार्य हेतु धनराशि के अभाव में यह प्रोजेक्ट अटक गया था किंतु बोर्ड ने अब इस कार्य हेतु 138 करोड़ रुपए जारी कर दिए हैं इससे यह प्रोजेक्ट फिर तेज गति से दौडऩे लगेगा, डीआरएम विनीत कुमार गुप्ता ने भी कहा है कि किसानों के कुछ मामले समस्याएं आदि का भी समाधान कर लिया गया है। डीआरएम ने यह भी बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए बोर्ड से अतिरिक्त राशि की मांग भी की गई है और उसमें सफलता भी मिल जाएगी। हम सब लोग भी मुंबई चर्चगेट पर हाल ही में होने वाली जेड आर यू सी सी की मीटिंग में इस विषय को रखेंगे ताकि इस काम को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। उक्त जानकारी जेडआरयूसीसी उज्जैन के सदस्य महिंद्र गादिया, विजय अग्रवाल ने दी। उन्होंने कहा, 10 नवंबर 2017 को रेलवे ने दोहरीकरण के इस प्रोजेक्ट की स्वीकृति दी थी अक्टूबर 2018 से जमीन पर काम शुरू हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं की एंट्री बंद: रतलाम के विश्व हिंदू परिषद ने लगाए प्रवेश द्वार पर पोस्टर

Mon Oct 11 , 2021
सभी गरबा पंडालों में लगाए जाएंगे जावरा / रतलाम, अग्निपथ। गरबा पंडालों में गैर हिंदू लडक़ों को एंट्री नहीं देने का फ्लैक्स चर्चा का केंद्र बन गया है। गरबा पांडालों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने वाला फ्लैक्स विश्व हिंदू परिषद ने लगाया है। इन पोस्टरों पर लिखा […]
गरबा

Breaking News