अब अवैध निर्माण कराने वालों पर गाज की तैयारी, आयुक्त ने तलब की जोनवार जिम्मेदारों की सूची

नगर निगम

उज्जैन, अग्निपथ। 2016 के बाद सिंहस्थ क्षेत्रों में जितने भी अवैध निर्माण हुए है, उन निर्माण के वक्त नगर निगम के झोन कार्यालयों में कौन-कौन लोग पदस्थ थे। अवैध निर्माण रोकने की जिम्मेदारी किनकी थी। वे कौन कर्मचारी या अधिकारी थे जिन्होंने अवैध निर्माण पर नोटिस तक जारी करना उचित नहीं समझा या नोटिस तो दिया लेकिन खुद ही इसे हल्के में लिया। ऐसे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से जुड़ी जानकारियां नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता ने तलब की है।

सोमवार सुबह ग्रांड होटल परिसर में झोन प्रभारियों के साथ की गई स्टेंडअप मीटिंग में नगरनिगम आयुक्त ने कहा कि सिंहस्थ क्षेत्र में हुए सारे ही अवैध निर्माण के वक्त झोन कार्यालय में पदस्थ रहे जिम्मेदारों की पूरी लिस्ट तत्काल तैयार की जाए। सिंहस्थ क्षेत्र में यदि अवैध निर्माण पर पूर्व में नोटिस जारी हुए है तो उन पर हुई कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट भी बनाई जाए।

खाली प्लॉट की होगी लिस्टिंग

नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता ने शहर की विभिन्न कॉलोनियों में खाली पड़े प्लॉट्स की जानकारी जुटाने के लिए निर्देशित किया है। उपायुक्त स्वास्थ्य संजेश गुप्ता के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग के अमले ने खाली प्लॉट और उनके मालिकों की सूची बनाना तैयार भी कर दिया है। इस सूची के आधार पर सभी प्लॉट मालिकों को नोटिस जारी कर प्लॉट को कवर्ड करने के लिए कहा जाएगा। खाली पड़े प्लॉट पर गंदगी करने वालों पर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई हो सकेगी, इसके अलावा प्लॉट मालिक की जवाबदेही भी तय हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकालेश्वर मंदिर का शिखर आधा जगमग, आधे में अंधेरा, आकर्षक लाइटिंग धीरे धीरे हो रही बंद

Tue Oct 12 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर भी जल्दी मथुरा के प्रेम मंदिर की तरह रंग बिरंगी विद्युत रोशनी से दमकेगा। मंदिर में लाइट एंड साउंड शो की भी शुरुआत होगी। इसके लिए मंदिर प्रबंध समिति टेंडर निकाल कर एजेंसी तय करेगी। यह काम स्मार्ट सिटी कंपनी के माध्यम से होगा। स्मार्ट […]
महाकालेश्वर मंदिर

Breaking News