महाकालेश्वर मंदिर का शिखर आधा जगमग, आधे में अंधेरा, आकर्षक लाइटिंग धीरे धीरे हो रही बंद

महाकालेश्वर मंदिर

उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर भी जल्दी मथुरा के प्रेम मंदिर की तरह रंग बिरंगी विद्युत रोशनी से दमकेगा। मंदिर में लाइट एंड साउंड शो की भी शुरुआत होगी। इसके लिए मंदिर प्रबंध समिति टेंडर निकाल कर एजेंसी तय करेगी। यह काम स्मार्ट सिटी कंपनी के माध्यम से होगा। स्मार्ट सिटी कंपनी की बोर्ड बैठक में चेयरमैन कलेक्टर आशीष सिंह ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी थी। लेकिन फिलहाल जो लाइटिंग महाकालेश्वर मंदिर के शिखर पर जगमगा रही है। उसमें से भी आधी बंद पड़ी हुई है। लगता है कि लाइटिंग लगाने वाले का मोह मंदिर से भंग हो चुका है।

इस योजना के तहत मंदिर परिसर के सभी भवन, पेड़-पौधों और मंदिरों पर आकर्षक विद्युत रोशनी की जाएगी। इसके लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति और जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। योजना का डेमो देखने के बाद इसे शुरू करने की योजना भी बना ली गई है। लेकिन फिलहाल जो लाइटिंग से कुछ दिन पहले मंदिर का शिखर जगमगा रहा था। उसको भी हटा लिया गया है। नागचंद्रेश्वर मंदिर से लेकर ओंकारेश्वर मंदिर तक लाइट चमकती नहीं दिख रही है। यही हाल शिखर का भी है। आधा शिखर लाइटिंग से जगमगा रहा है तो आधे में अंधेरा पसरा हुआ है। कोई भी इस व्यवस्था को देखने के लिए तैयार नहीं हैं।

लाइट एंड साउंड शो शुरू होगा

देश के चुनिंदा शहरों में चल रहे लाइट एंड साउंड शो की तरह ही महाकाल मन्दिर में भी इसकी शुरुआत होगी। लाइट एंड साउंड शो का पहला ट्रायल कर लिया गया है। इसे शुरू करने का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को आकर्षित करना है ताकि देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु उज्जैन के धार्मिक, पौराणिक और ऐतिहासिक वैभव से परिचित हों।

कलेक्टर ने किया निरीक्षण

कलेक्टर आशीषसिंह मंदिर के पीछे के भाग में चल रहे निर्माण कार्यों को देखने के लिए मंगलवार की शाम को मंदिर पहुंचे। उनके साथ आर्किटेक्ट और अन्य अधिकारी शामिल रहे। उन्होंने देवासवाली धर्मशाला से होते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गढक़ालिका मंदिर में दर्शनार्थी की चेन दांत से काट उड़ा ले गई महिला चोर

Tue Oct 12 , 2021
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस ने फुटेज किए वायरल उज्जैन, अग्निपथ। गढक़ालिका मंदिर में चोरनी ने शातिराना तरीके से अधेड़ महिला के गले की चेन दांत से काटकर उड़ा दी। दो दिन पहले दो महिलाओं द्वारा की गई घटना सीसी टीवी फुटेज से सामने आने मंगलवार को जीवाजीगंज पुलिस […]

Breaking News