गुहार : रात डेढ़ बजे कार्ड बन सकता है, तो इनका 48 घंटे में बनवा दीजिए..?

उज्जैन, अग्निपथ। रात डेढ़ बजे जागकर, किसी गरीब की जान बचाने के लिए, आयुष्मान कार्ड बनाया गया था। संवेदनशील कलेक्टर यह पुण्य का काम किया था। अब एक बार फिर उनके दरबार में गुहार लगाई है। इसी आयुष्मान कार्ड के लिए। किडनी से पीडि़त फरियादी ने। मगर, आज दोपहर 48 घंटे होने जा रहे है। फरियादी को इंतजार है कि…शायद 48 घंटे में उसका कार्ड बन जाये।

कलेक्टर आशीषसिंह को वह काम करने में मजा आता है। जिसमें रिकार्ड बने और आम जनता का भला हो। कुछ अलग हटकर करने की आदत उनमें अभी भी जीवित है। तभी तो 11 जुलाई 2020 की रात, डेढ़ बजे उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनवाकर दिया था। नागदा निवासी रमेश सिंहा के लिए। स्नेह संस्था के संचालक पंकज मारू के अनुरोध पर। जिसको लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने टिवट् करके, कलेक्टर का आभार व्यक्त किया था। (देखे स्क्रीन शॉट)

मदद कीजिए …

अब यह तस्वीर देखिए। रूबी यादव निवासी क्षिप्रा विहार नागझिरी की है। वार्ड 54 की निवासी है। मंगलवार को जनसुनवाई में हाजिर हुई थी। व्हीलचेयर पर बैठकर। कलेक्टर के समक्ष। किडनी रोग से पीडि़त है। ट्रांसप्लांट होना है। मगर आर्थिक स्थिति कमजोर है। इसीलिए आयुष्मान कार्ड की गुहार लगाने आई थी।

मगर  गुरुवार की दोपहर को 48 घंटे होने जा रहे हैं। कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई है। हालांकि कलेक्टर ने गंभीरता से मामले को लिया था। निर्देश भी दिये थे। नतीजा…फरियादी से कोई धीरज पंचोली ने संपर्क किया और आश्वासन देकर टरका दिया। यह बोलकर कि…भोपाल से डाटा चेक करवा रहे है। उसके बाद मंगलवार की शाम से ही उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिये। अग्निपथ ने भी आज फोन किया और मैसेज छोड़ा। मगर उनका कोई जवाब, खबर लिखने तक नहीं आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चेन स्नैचर ने माधवनगर पुलिस का छीना चैन, दशहरा मैदान में दिया वारदात को अंजाम

Wed Oct 13 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। चेन स्नैचर ने बुधवार शाम महिला प्रोफेसर के गले से चेन झपटकर माधवनगर पुलिस का चैन छीन लिया। बदमाश ने मंगलवार रात ही लक्ष्मीनगर में चेन झपटी थी। निजातपुरा में रहने वाली श्रुति पति सौरभ शर्मा (36) साइंस कॉलेज में अतिथि प्रोफेसर है। शाम अपनी एक्टिवा पर सवार […]

Breaking News