उज्जैन में पेट्रोल 115.14 रुपए

Petrol-Diesel price hike

मध्यप्रदेश में 20 दिन में 17 बार पेट्रोल-डीजल महंगा

इस महीने प्रदेश में डीजल के भाव 4.42 और पेट्रोल के 3.93 रुपए बढ़े, सिर्फ एक बार 19 पैसे घटे

उज्जैन/भोपाल। मध्यप्रदेश में 20 दिन में 17 बार पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़े हैं। सबसे ज्यादा महंगा डीजल हुआ। 6 अक्टूबर को शतक लगाने वाला डीजल अब 103.85 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। उज्जैन में पेट्रोल का भाव ११५.१४ रुपए प्रति लीटर हो गया है।

अक्टूबर में डीजल पर 4.59 रुपए बढ़ चुके हैं। इधर, पेट्रोल 114.49 रुपए में एक लीटर मिल रहा है। अक्टूबर में यह भी लगभग 4 रुपए महंगा हुआ है। 20 दिन में एक बार 17 और 19 पैसे घटे। वहीं, दो बार रेट बराबर रहे। मध्यप्रदेश में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल शहडोल, अनूपपुर और रीवा में मिल रहा है।

भोपाल में 1 अक्टूबर को डीजल के रेट 99.26 और पेट्रोल की कीमत 110.56 रुपए लीटर थी। 6 अक्टूबर को डीजल ने पहली बार 100 के आंकड़े को छुआ था। इसके बाद भी कीमतें लगातार बढ़ती गईं। पेट्रोल भी खासा महंगा हुआ है।

दीपावली तक और बढ़ेगा असर

त्योहारों में पेट्रोल-डीजल महंगा होने का असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। वहीं, बाजारों में भी दिखाई देने लगा है। थोक किराना कारोबारी अनुपम अग्रवाल ने बताया कि पिछले छह महीने में डीजल काफी महंगा हुआ है। इस पर 15 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं।

इस कारण माल भाड़े में भी बढ़ोतरी हुई है। भाड़ा बढऩे का असर दिनचर्या की वस्तुओं पर पड़ रहा है। दीपावली तक और असर देखने को मिलेगा। थोक सब्जी व्यापारी असलम मंसूरी ने बताया कि करोंद मंडी से बाहर भी सब्जियां भेजी जाती हैं। गाड़ी मालिकों ने माल भाड़े में 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिल्डिंग परमिशन की निरस्ती में भी खेल

Wed Oct 20 , 2021
पार्ट में नक्शा स्वीकृति का मामला ही दबा दिया, एफआईआर पर नहीं तैयार उज्जैन, अग्निपथ। आगर रोड पर मोहन नगर तिराहे के सामने सिंहस्थ की भूमि पर बनकर तैयार हुई अवैध बिल्डिंग के मामले में नगर निगम से भवन अनुज्ञा निरस्त कर दिए जाने की कार्यवाही तो की गई लेकिन […]

Breaking News