माधव कॉलेज में इसी सत्र से एमए अर्थशास्त्र, हिंदी एवं राजनीति विज्ञान की कक्षाएं आरंभ होंगी

उज्जैन, अग्निपथ। माधव कॉलेज में राज्य शासन ने एमए, अर्थशास्त्र, हिंदी एवं राजनीति विज्ञान की कक्षाएं नियमित रूप से प्रारंभ करने की स्वीकृति दी है।

यह जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ जवाहरलाल बरमैया ने बताया कि उज्जैन के ऐतिहासिक माधव कॉलेज में नियमित रूप से हजारों की संख्या में विद्यार्थी हिंदी, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान विषयों में स्नातक स्तर की डिग्री प्राप्त करते हैं। उन्हें आगे स्नातकोत्तर में भी नियमित रूप से इसी महाविद्यालय में प्रवेश दिये जाने की मांग उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव से महाविद्यालय प्रशासन ने की थी।

इस मांग को उच्च शिक्षा मंत्री ने स्वीकार किया है। उच्च शिक्षा विभाग के अवर सचिव वीरनसिंह भलावी का आदेश प्राप्त हो गया है। एमए अर्थशास्त्र, हिंदी और राजनीति विज्ञान में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों से अनुरोध करते हैं कि वह निर्धारित तिथि में पंजीयन कराकर प्रवेश प्राप्त करें। माधव कालेज में हम इसी सत्र से नियमित कक्षाओं को आरंभ कर देंगे।

आगामी शिक्षा सत्र से हम विक्रम विश्वविद्यालय से इन तीनों विषयों में शोध केंद्र स्थापित करने की कार्यवाही करेंगे। ताकि विद्यार्थी आगे शोध कार्य भी यही से संपन्न कर सकें। यह जानकारी कालेज के प्रचार प्रसार सयोंजक डॉ. जफर महमूद ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मांगे पूरी नहीं होने पर होगा चक्काजाम, धरना प्रदर्शन, आंदोलन

Wed Oct 20 , 2021
शिक्षकों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिखाया अपना दम उज्जैन, अग्निपथ। सरकार के झूठे वादों के खिलाफ शिक्षकों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगे पूरी करवाने हेतु उज्जैन न्याय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। सरकार की नीतियों से नाराज अतिथि शिक्षक संघ एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका संघ जिला उज्जैन द्वारा […]

Breaking News