भोपाल के बैंक अधिकारी की कार पेड़ से टकराई, मौत

उज्जैन,अग्निपथ। आगर रोड पर गुुरुवार शाम भोपाल के एक बैंक अधिकारी हादसे का शिकार हो गए। कार पेड़ से टकराने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का पता चलते ही परिवार उज्जैन के लिए जयपुर से रवाना हो गया। मामले में घट्टिया पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक जयपुर निवासी नितिन पिता राजेंद्र कुमार शर्मा (40) भोपाल में बैंक ऑफ इंडिया में विजिलेंस अधिकारी थे। गुरुवार शाम वह अपनी कार से भोपाल जा रहे थे। इसी दौरान घोसला में लवखेड़ी मंदिर के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण हुआ कि शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भिजवाया।

वहीं परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी, मौत का नहीं बताया। पता चलते ही वह जयपुर से रवाना हो गए। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। मामले में मर्ग कायम कर हादसे की वजह पता लगाने के लिए जांच कर रहे हंै। वहीं हादसे का पता चलते ही कई बैंक अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज 57 साल के हुए अमित शाह

Fri Oct 22 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। को 2014 के चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने उन्हें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात में एक शानदार जीत के लिए प्रेरित किया। सरखेज के विधायक के रूप में चार कार्यकाल […]

Breaking News