कंपनी ने व्यापारी को लगाया चूना सीएम हेल्प लाइन पर लगाई गुहार

आरोप : तीन बार शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

उज्जैन,अग्निपथ। एक कंपनी ने व्यापारी को करीब सवा लाख रुपए की चपत लगा दी। मामले में पुलिस को तीन शिकायतें करने के बाद भी सुनवाई नहीं होने पर पीडि़त ने सीएम हेल्प लाइन पर गुहार लगाई है।

नारायणपुरा निवासी मनीष पिता सत्यनारायण श्रीवास्तव (22) ने बताया कि उनका हरिफाटक रोड स्थित महाराजा कांपलेक्स के पीछे जनरल स्टोर है। नाकोड़ा धाम निवासी अजय शर्मा व शिवांश सिटी के सौरभ पाटीदार ने सनशाईन टॉवर में एएनबीपे नाम से कंपनी खोली थी। दावा किया था कि सभी तरह के रिचार्ज व मनी ट्रांसफर पर उन्हें खासा कमीशन मिलेगा। इस पर उन्होंने फरवरी माह में कंपनी को 1.28 लाख रुपए जमा करा दिए, लेकिन उन्होंने न रिचार्ज दिया और न रुपए वापस लौटाए।

नतीजतन 25 अगस्त को नीलगंगा थाने में आवेदन दिया। कार्रवाई नहीं होने पर 5 अक्टूबर को और फिर 13 अक्टूबर को एसपी को शिकायत की। बावजूद राशि वापस नहीं मिलने पर शुक्रवार को सीएम हेल्प लाइन पर गुहार लगाना पड़ी। नतीजतन पुलिस ने शनिवार को उसे थाने बुलाकर सुनवाई शुरू कर दी।

आरक्षक पर आरोप

श्रीवास्तव के अनुसार पहली बार आया तो आरक्षक कपिल राठौर ने थाने के बाहर ही आवेदन लेकर कहा कानूनी प्रकिया में उलझ जाओगे। इसलिए बिना रिसिव्ड दिए ही दोनों को शर्मा व पाटीदार थाने बुलवाने का कहा। 10 दिन बाद उन्हें थाने बुलाया भी और उन्होंने 20 दिन में भुगतान का वादा किया, लेकिन उनके मुकरने पर पुलिस ने कुछ नहीं किया।

मामले में आरक्षक राठौर ने कहा आवेदन रजिस्टर्ड किया था। लेकिन शर्मा व राठौर श्रीवास्तव को रुपए देने का झांसा देकर टालते रहे इसलिए उसने कार्रवाई से इंकार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टीआई ने गवाह को धमकाया उसने ऑडियो वायरल कर दिया

Sat Oct 23 , 2021
बोले नाबालिग के अपहर्ता का साथी है, पूछताछ के लिए बुला रहे हैं उज्जैन,अग्निपथ। एक युवक को थाने बुलाने के लिए टीआई ने मोबाइल पर धमकाया तो उसने खुद को गवाह बताते हुए शनिवार को ऑडियो वायरल कर दिया। मामले में टीआई ने युवक को नाबालिग लडक़ी के अपहर्ता का […]

Breaking News