टीआई ने गवाह को धमकाया उसने ऑडियो वायरल कर दिया

बोले नाबालिग के अपहर्ता का साथी है, पूछताछ के लिए बुला रहे हैं

उज्जैन,अग्निपथ। एक युवक को थाने बुलाने के लिए टीआई ने मोबाइल पर धमकाया तो उसने खुद को गवाह बताते हुए शनिवार को ऑडियो वायरल कर दिया। मामले में टीआई ने युवक को नाबालिग लडक़ी के अपहर्ता का साथी होने का दावा किया है।

बडऩगर रोड स्थित ग्राम जहागीरपुर निवासी 15 वर्षीय किशोरी को एक युवक बरगलाकर ले गया। नाबालिग के अपहर्ता का नाम सामने आने पर पुलिस को पता चला कि उसकी मदद रवि नामक युवक ने की है। इस पर इंगोरिया टीआई पृथ्वीसिंह खलाटे ने रवि को मोबाइल किया।

उन्होंने उसे किशोरी व युवक को थाने लाने की चेतावनी दी। धमकाया कि 11 बजे तक थाने में हाजिर हो। इस दौरान रवि द्वारा खुद को प्रकरण में गवाह बनाने पर उन्होंने गाली बकते हुए किसी युवती के संबंध में भी अभद्र शब्द बोल दिए। नतीजतन रवि ने धमकी रिकार्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

मामले में थाना प्रभारी खलाटे ने बताया कि किशोरी को एक युवक दो माह पहले भी बरगलाकर ले गया था। अपहर्ता रवि का साथी है इसलिए वह लेकर गया था। इसीलिए किशोरी व युवक का लेकर आने के लिए रवि को कॉल किया था। हो सकता है इस दौरान मुंह से गाली निकल गई हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भगवान महाकाल को 17 लाख के स्वर्ण आभूषण दान

Sat Oct 23 , 2021
दानदाता ने अपनी स्वर्गीय पत्नी की इच्छा की पूरी उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में झारखण्ड से दर्शन को आए संजीव कुमार पिता स्व. परमानन्द प्रसाद एवं उनकी माताजी सूरत प्यारी ने अपनी पत्नी स्व.सौ. रश्मि प्रभा के लगभग 17 लाख के आभूषण भगवान महाकाल को दान स्वरूप प्रदान किये। […]

Breaking News