गैस टंकी लीकेज होने से लड्डू प्रसाद यूनिट में लगी आग

Mahakal laddu prasad unit

मंदिर प्रशासन ने आग की घटना से किया इंकार, कर्मचारियों ने संसाधनों से बुझाई आग

उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर के चिंतामन जवासिया स्थित प्रकल्प लड्डू प्रसाद यूनिट में सोमवार को सुबह 9.30 बजे गैस टंकी से गैस लीकेज होने के कारण आग लग गई । इस दौरान यूनिट में अफरा-तफरी मच गई। बाद में कर्मचारियों ने ही उपलब्ध साधन से आग बुझा दी थी। वहीं मंदिर से फायर ब्रिगेड भी घटनास्थल पर पहुंच गई। इस घटना से हालांकि मंदिर प्रशासन ने इंकार किया है।

सोमवार सुबह लड्डू बनाने वाले ठेकेदार के कर्मचारी पहुंचे थे। बेसन सेंकने के लिए गैस टंकी के पास भट्टी जलाई थी। इसी दौरान टंकी से गैस लीकेज होने के कारण तेजी से आग भभक गई। अचानक लगी आग से काम कर रहे कर्मचारियों में हडक़ंप मच गया।

तेजी से सभी कर्मचारी लड्डू यूनिट से बाहर निकले। टंकी में गैस रिसने के कारण करीब 20 मिनट तक आग की लौ फैलती रही। हालांकि इसी दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों व सुरक्षागार्ड ने तत्काल यूनिट में रखे साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। परिसर में रखी बालूरेती डालकर आग बुझाई। हालांकि इसी दौरान फायर बिगेड की दमकल वाहन भी मंदिर धर्मशाला से लड्डू यूनिट पहुंच गए थे।

गायों को खोलकर यूनिट से हटाया

श्री महाकालेश्वर मंदिर की लड्डू प्रसाद यूनिट के समीप ही मंदिर की गौशाला भी है जो प्रसाद यूनिट से पीछे की ओर से जुड़ी हुई है। टंकों में आग लगने के बाद गैस टंकी में ब्लॉस्ट होने की संभावना को देखते हुए तत्काल पीछे की ओर बंधी गायों को खोलकर आगे की ओर रवाना किया गया। हालत यह थी कि टंकी से गैस के कारण तेजी से निकल रही आग की लौ के कारण कोई भी टंकी के नजदीक जाने को तैयार नहीं था। यूनिट में सोमवार सुबह लगी आग के कारण किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

गोबर गैस प्लांट की लाइन में लीकेज

इधर मंदिर प्रशासन ने लड्डू प्रसाद यूनिट में हुई आगजनी की घटना से साफ इंकार करते हुए प्रेस नोट जारी किया। जिसके तहत प्रसाद इकाई के समीप स्थित गोबर गैस प्लांट से आने वाली लाइन, जो कि अभी बंद है, उसमें गैस लीकेज प्रतीत होने पर उपस्थित कर्मचारी ने अग्निशमन यंत्र का उपयोग कर उसे तुरंत नियंत्रित कर लिया। प्रसाद ईकाई क़े मिलिंद वैद्य ने बताया कि कोई भी आग लगने की घटना नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पोस्ट ऑफिस के बाद नगर परिषद ने की तीन अन्य जमीनों की लीज तैयार

Mon Oct 25 , 2021
अनुविभागीय अधिकारी ने कहा जमीन टाइटल नजूल के नाम झाबुआ, (मनोज चतुर्वेदी) अग्निपथ। अपने नित नए कारनामों के लिए जिले ही नहीं वरन प्रदेश स्तर पर चर्चित रहने वाली थांदला नगर परिषद एक बार पुन: नजूल भूमियों को अपनी संपत्ति मान कर निजी हाथों में लीज दिए जाने हेतु तथाकथित […]
भू-माफियाओं

Breaking News