अभ्युदयपुरम गुरुकुल में भोजनशाला लोकार्पण आज, मंदिर प्रतिष्ठा मुहूर्त भी घोषित करेंगे आचार्यश्री

कर्नाटक के राज्यपाल वर्चुअल रूप से होंगे शामिल, बेंगलुरु, हैदराबाद मुंबई सहित विभिन्न शहरों से आएंगे समाजजन

उज्जैन, अग्रिपथ। उज्जैन से 9 किलोमीटर दूर बडऩगर रोड धरमबडला पर 25 बीघा भूमि में करीब 15 करोड़ की लागत से आकार ले रहे अभ्युदयपुरम जैन गुरुकुल व 45 जिनालय कल्याण मंदिर परिसर में नवनिर्मित भोजनशाला धर्मशाला व स्टाफ क्वार्टर्स का गुरुवार सुबह 10.30 बजे उद्घाटन कार्यक्रम होगा।

गुरुकुल संस्थापक मालव मार्तंड आचार्य श्री मुक्ति सागर सूरी जी की निश्रा में होने वाले इस कार्यक्रम के साथ ही साल 2023 में होने वाले मंदिर की भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव का मुहूर्त भी घोषित किया जाएगा। जिसके लिए हैदराबाद, चेन्नई मुंबई, बेंगलुरुए पुणे सहित मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों से समाज जन शामिल होने आएंगे। कार्यक्रम को कर्नाटक के राज्यपाल डॉ. थावरचंद गेहलोत वर्चुअल रुप से शामिल होंगे और संबोधन देंगे।

बता दें कि 25 बीघा भूमि में यह तीर्थ विकसित हो रहा है। जिसमे सफेद संगमरमर से 45 जिनालय नवग्रह कल्याण मंदिर का निर्माण अंतिम चरणों में है। जो अपने आप में श्वेतांबर जैन तीर्थों की श्रंखला में अनूठा तीर्थ रहेगा।

कांच के मंदिर व नयापुरा से वाहन व्यवस्था

गुरुवार सुबह 7:30 बजे से 9:30 बजे तक दौलतगंज स्थित कांच के जैन मंदिर व नयापुरा स्थित चंदाप्रभु जैन मंदिर से अभ्युदयपुरम गुरुकुल जाने के लिए ट्रस्ट की ओर से निशुल्क वाहन व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

100 करोड़ की जमीन पर ट्रस्ट का दावा खारिज

Wed Oct 27 , 2021
निगम को न्यायालय में मिली बड़ी सफलता, मामला मक्सीरोड सब्जी मंडी और जालसेवा की जमीन का उज्जैन, अग्निपथ। मक्सीरोड स्थित सब्जी मंडी के पास जाल स्कूल से लगी करोड़ों रुपए कीमत की जमीन के मामले में नगर निगम को बड़ी सफलता मिली है। जमीन पर अपना स्वामित्व बताने वाले समाजोन्नति […]

Breaking News