जैन मंदिर से दिनदहाड़े डेढ़ लाख के आभूषण चोरी; भगवान की मूर्तियां और छत्र भी ले गए बदमाश

रुनिजा (बडऩगर), अग्निपथ। क्षेत्र के ग्राम बालोदा लक्खा के जैन मंदिर में चोरों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया। बदमाश मूर्तियों, छत्र व भगवान के आभूषण सहित करीब डेढ़ लाख रुपए का सामान ले गए।

पुलिस के अनुसार गांव के रहवासी रमेशचन्द्र जैन मंगलवार सुबह 10 बजे मंदिर दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने मंदिर में बने सिंहासन का ताला खोला तो भगवान महावीर, गुरुदेव व अन्य भगवान के मुकुट, छत्र आदि गायब थे। मंदिर में सेवा देने वाली सेविका भगवंता बाई ने बताया नियमित पक्षाल पूजन कर भगवान को आभूषण धारण करवाए थे। सोमवार शाम देवर गोकुल प्रसाद जिसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है को सिंहासन बंद करने भेजा था। 800 ग्राम चांदी का मुकुट एवं गुरु महाराज के व तीन अन्य मूर्तियों के ढाई ढाई सौ ग्राम के चांदी के छत्र कीमत डेढ़ लाख के करीब चुरा गया जिसकी सुचना रमेशचंद्र ने तुरंत पुलिस को दी।

भाटपचलाना थाने से एसआई विजेंद्र प्रताप सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक सुरेश ठक्कर ने घटना स्थल पहुंचकर मौका मुयायना किया व पंचनामा आदि बनाकर रमेशचन्द्र व भागवंता बाई ओर आस पास लोगो से जानकारी प्राप्त कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। वहीं दूसरे दिन भी पुलिस टीम बालोदा पहुंची और मामले स्थानीय लोगों से पूछताछ की।

इस संदर्भ में परिहार से चर्चा की उन्होंने की विरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पुलिस हर पहलू पर छानबीन कर रही है। शीघ्र ही खुलासा किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दो घंटे ट्रक के नीचे दबा रहा बाइक सवार युवक, सुरक्षित निकाला

Wed Oct 27 , 2021
रूनिजा (बडऩगर), अग्निपथ। जाको राखे साइयां मार सके ना कोई यह कहावत कई बार सुनी है व जिसके उदाहरण भी देखने को मिले है। बुधवार को एक बार फिर यही कहावत सार्थक हुई सातरुंडा बिरमावल रोड पर कवंलका माता मंदिर के पास देखने को मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार […]

Breaking News