एसडीएम कोर्ट से मूल प्रकरण की फाइल गायब, वकीलों ने जताई नाराजगी

उज्जैन, अग्रिपथ। एसडीएम कोर्ट में जाति प्रमाण पत्र के प्रकरण की फाइल नहीं मिलने से वकीलों ने नाराजगी जताई। बार एसोसिएशन के सचिव प्रकाश चौबे का कहना है कि लंबे समय से एसडीएम कोर्ट में वकीलों की समस्या का निराकरण नहीं होने से आज वकीलों का आक्रोश फूट पड़ा।

एक मामले में वे सभी वकील एसडीएम कोर्ट में गए थे। तीन बजे से पांच बजे के बीच कोई भी अफसर या कर्मचारी नहीं था। एक दलाल टाइप का व्यक्ति बैठा हुआ था, जो वकीलों से ही अभद्रता करने लगा था। इससे नाराज वकीलों ने एसडीएम से मुलाकात की और उन्हें समस्या बताई। साथ ही ऐसे लोगों को कोर्ट में प्रतिबंधित करने की मांग की। एसडीएम ने जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अभ्युदयपुरम गुरुकुल में नवीन भवनों का लोकार्पण

Thu Oct 28 , 2021
नवनिर्मित भोजन, धर्मशाला समाज को सौंपी, 4 फरवरी को भव्य प्रतिष्ठा समारोह होगा उज्जैन, अग्निपथ। अभ्युदयपुरम जैन गुरुकुल व 45 जिनालय कल्याण मंदिर परिसर में नवनिर्मित भोजनशाला, धर्मशाला व स्टाफ क्वार्टर्स का गुरुवार सुबह 11 बजे उद्घाटन हुआ। यह सुविधाएं समाज के लिए समर्पित की गयी। अब उज्जैन आने वाले […]

Breaking News