कोर्ट प्रोटोकाल कर्मचारी का प्रतिबंधित नंदीहाल में प्रवेश को लेकर विवाद

फोटो लेने के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र में जबरन प्रवेश का प्रयास, नंदीहाल निरीक्षक और सुरक्षाकर्मी से भिड़ा

उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार की शाम को कोर्ट प्रोटोकाल कर्मचारी का विवाद प्रतिबंधित नंदीहाल में प्रवेश को लेकर निरीक्षक और सुरक्षाकर्मी से हो गया। हालांकि बाद में मामला अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया, लेकिन कर्मचारी को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया।

घटना शाम की बताई जा रही है। जब कोर्ट अधिकारी का परिवार महाकाल दर्शन को आया हुआ था। कोर्ट प्रोटोकाल कर्मचारी मोहन अजमेरिया द्वारा प्रोटोकाल मांगने और नंदीहाल में प्रवेश का निवेदन किए जाने पर परिवार को प्रवेश दे दिया गया। लेकिन कोर्ट प्रोटोकाल कर्मचारी मोहन अजमेरी प्रतिबंधित नंदीहाल में फोटो लेने के लिए प्रवेश का प्रयास करने लगे।

इस दौरान उनको नंदीहाल निरीक्षक प्रहलाद और एक सुरक्षाकर्मी द्वारा ऐसा करने से रोक दिया गया। मामला तूल पकड़ गया और दोनों ओर से जमकर विवाद हुआ। मामले की शिकायत अधिकारियों से की गई तो उनका भी कोर्ट प्रोटोकाल कर्मचारी से यही कहना था कि नंदीहाल प्रतिबंधित क्षेत्र है और बिना अनुमति के यहां पर प्रवेश दिया जाना मुमकिन नहीं होगा।

इनका कहना है

मामला हस्तक्षेप के बाद शांत हो गया है।
– मोहन अजमेरिया, कोर्ट प्रोटोकाल कर्मचारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आइल चोर गिरोह सक्रिय: 30 ट्रांसफार्मर से आइल चुराया

Thu Oct 28 , 2021
गजनीखेड़ी की एक ही डीपी से 10 दिन में दो बार चोरी रुनिजा (बडऩगर), अग्निपथ। क्षेत्र में बिजली ट्रांसफार्मर से तेल (ऑइल) चुराने वाला गिरोह सक्रिय है। बीते कुछ दिनों में ही 30 से ज्यादा ट्रांसफॉर्मर से बदमाश हजारों रुपये का ऑइल चोरी कर ले गए हैं। हालात यह है […]
Transformer

Breaking News