भाजपा नेता बांट रहे शराब, कांग्रेस ने वीडियो जारी कर किया ट्वीट-शर्म करो शिवराज

देवास, अग्निपथ। खंडवा लोकसभा सीट की बागली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर शराब बांटने के आरोप लगाया है। शराब से भरी गाड़ी भी पकड़ी। भाजपा नेताओं ने इन आरोपों को गलत बताया है।

मध्यप्रदेश में 30 अक्टूबर को खंडवा लोकसभा सीट के साथ-साथ तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव है। इसके लिए प्रचार बुधवार शाम 6 बजे थम गया था। इसके बाद बिना शोर-शराबे का प्रचार जारी है। अब शराब बांटने जैसे मामले सामने आ रहे हैं। भाजपा-कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गया है।

गुरुवार को खंडवा लोकसभा सीट की बागली विधानसभा क्षेत्र में ऐसा ही हुआ। कांग्रेस ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष और जिला महामंत्री पर शराब बांटने के आरोप लगाए। शराब से भरी गाड़ी भी पकड़ी। भाजपा नेताओं ने इन आरोपों को गलत बताया है। बागली विधानसभा के श्याम नगर में शराब से भरी एक गाड़ी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक पटेल व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने पकड़ा। इसके बाद कांग्रेस ने कुछ वीडियो जारी किए जिसमें शराब की गाड़ी के साथ भाजपा जिला महामंत्री पोपेंद्रसिंह बग्गा और मंडल अध्यक्ष टिकेंद्रप्रताप सिंह दिखाई दे रहे हैं।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि दोनों मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए शराब बांट रहे हैं। जिलाध्यक्ष अशोक पटेल ने बताया कि उक्त मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस प्रशासन के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया है।

इस मामले में भाजपा जिला महामंत्री पोपेंद्रसिंह बग्गा ने कहा कि कांग्रेस झूठे आरोप लगा रही है। हम तो मौके पर बाद में गए थे, पहले कांग्रेस वाले वहां थे। शराब खुद बंटवा रहे हैं और आरोप हम पर लगा रहे हैं। हमने जिला व प्रदेश पदाधिकारियों को सूचना दे दी है। कांग्रेस ने इस मामले में ट्वीट कर भाजपा सरकार को घेरा है। कांग्रेस नेताओं ने यहां तक कहा है कि स्थानीय प्रशासन भाजपा के दबाव में है। इस मामले में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने भी बयान जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नागदा में नशे के कारोबार के हुए खुलासे के तार खाचरौद से जुड़े

Thu Oct 28 , 2021
जांच करते करते नागदा पुलिस खाचरौद पहुंची खाचरौद, अग्निपथ। बीते दिनों नागदा में चल रहे नशे के कारोबार के सामने आने के बाद नागदा पुलिस प्रशासन हरकत में आया। जांच करने पर इस कारोबार के तार खाचरौद से भी जुड़े होने की जानकारी लगने पर गुरुवार को नागदा पुलिस के […]

Breaking News