लाखों रुपए का चपत लगाकर व्यापारी गायब,पत्नी ने गुमशुदगी दर्ज की

उज्जैन पुलिस फाइल

कर्मचारी के नाम से भी ले रखा था पांच लाख का लोन

उज्जैन,अग्निपथ। आगर रोड का एक व्यापारी लाखों का कर्जा लेने के बाद चंपत हो गया। उस पर कर्मचारियों ने उनके नाम से लोन और उधार लेने का आरोप लगाया है। व्यापारी के गायब होने पर उसकी पत्नी ने चिमनगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।

रतलाम स्थित धराड़ हाल मुकाम नागेश्वरधाम निवासी तेजकुमार पिता प्रहलाद पांचाल (46) की ग्राम सुरासा में आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के समीप फर्नीचर इत्यादी की तीन दुकान है। उसने चार बैंकों से 15 लाख रुपए लोन लेने के साथ एक दर्जन व्यापारियों से करीब 80 लाख का कर्ज ले रखा है। यहीं नहीं उस पर पांच कर्मचारियों के वेतन के डेढ़ लाख से भी ज्यादा बकाया है। लोगों द्वारा रुपए का तकादा करने पर वह 24 अक्टूबर को चंपत हो गया।

बावजूद लोगों द्वारा रुपए की मांग करने पर शुक्रवार को उसकी पत्नी मायाबाई ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। हालांकि मामले में अब तक किसी ने भी तेजकुमार के खिलाफ थाने मेें शिकायत नहीं की है।

कर्मचारी भी ठगाया

दुर्गा कॉलोनी निवासी ललित पांचाल ने बताया कि तेजकुमार का पहले गायत्री नगर में मारुति मेटल्स के नाम से कारखाना था। तेजकुमार ने वर्ष 2020 में उसके नाम से दो बैंकों से 5.50 लाख का लोन तो लिया ही उससे दो लाख रुपए उधार ले लिए थे। यहीं नहीं उसका 15 माह का वेतन भी बकाया है। कर्मचारियों ने कहा कि तेजकुमार पहले बासवाड़ा में भी इसी तरह लाखों की चपत लगाकर भागा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वल्लभनगर झोन के बाहर खड़े वाहनों के कांच फोड़े

Sat Oct 30 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। एमपीईबी के वल्लभनगर झोन के बाहर खड़े वाहनों के कांच शुक्रवार-शनिवार रात असामाजिक तत्वों ने फोड़ दिये। पुलिस ने वाहन मालिकों की शिकायत पर मामला जांच में लिया है। चिमनगंज थाना क्षेत्र के आगररोड पर वल्लभनगर झोन में मंगल कालोनी में रहने वाले जितेन्द्र रघुवंशी और नवीन ने […]

Breaking News