हाईकोर्ट की स्वीकृति:नारायण साईं को 10 दिन की मिली फर्लो, यौन शोषण के आरोप में काट रहा है आजीवन कैद की सजा

  • सूरत के आश्रम की साधिका दो बहनों ने साईं के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई थी
  • आरोप है कि 2002 से 2004 के बीच साईं ने परिवार को मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया

अहमदाबाद। यौन शोषण के आरोप में आजीवन कैद की सजा काट रहे आसाराम बापू के बेटे नारायण साईं को फर्लो मिल गई है। गुजरात हाईकोर्ट ने मां की तबीयत ठीक ना होने की वजह से नारायण साईं को 10 दिनों के लिए जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। बता दें, नारायण साईं पर आसाराम के आश्रम में रहने वाली साधिकाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।

मां की तबियत है खराब
कैदी अपने पारिवारिक और सामाजिक जीवन से भी जुड़े रहें। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उसे फर्लो दी जाती है। नारायण साईं ने भी अपने माता-पिता से मिलने के लिए 10 दिनों की जमानत की गुहार लगाई थी। इन दिनों साईं की मां की तबियत खराब है और हार्ट अटैक के चलते उनका दिल भी मात्र 40 फीसदी ही काम कर रहा है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट ने साईं की जमानत याचिक मंजूर की है।

क्या है पूरा मामला
साल 2013 में सूरत के आश्रम की साधिका दो बहनों ने साईं के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई थी। साधिकाओं का आरोप है कि 2002 से 2004 के बीच साईं ने परिवार को मारने की धमकी देकर उनका शारीरिक शोषण किया था। इसके बाद साईं फरार हो गया था, जिसे करीब एक महीने बाद पंजाब-दिल्ली बॉर्डर से अरेस्ट किया गया था। इस मामले में साईं को आजीवन कैद की सजा सुनाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बढ़ती उम्र में बुलंद हौसला: इटली में 101 साल की मारिया ने तीन बार कोरोना को मात दी, डॉक्टर बोले इस उम्र में इतनी जल्दी ठीक होते किसी को नहीं देखा

Thu Dec 3 , 2020
भारत मैं भी थाने की आनंदी बाई पाटिल 106 साल की उम्र में दे चुकी हो कोरोना  को शिकस्त मिलान। इटली की 101 साल की मारिया ओरसिंघेर का नाम कोरोना वॉरियर्स के रूप में दर्ज किया गया है। खुद डॉक्टर भी कह रहे हैं कि नौ माह के अंतराल में […]

Breaking News