सहकारी संस्था संचालकों ने जमाकर्ता के हजारों रुपए हड़पे, तीन पर केस

उज्जैन पुलिस फाइल

उज्जैन,अग्निपथ। एक दंपत्ति ने परिवार के लोगों के साथ सहकारी संस्था बनाई और जमाकर्ताओं के हजारों रुपए हड़प लिए। सालों से चल रही गड़बड़ी की शिकायत होने पर रविवार को माधवनगर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ साजिश पूर्वक अमानत में खयानत करने का केस दर्ज कर जांच की है।

चौबीस खंबा निवासी वाहन चालक कैलाश पिता हीरालाल कुमावत (28) ने पुलिस को बताया कि सांवेर रोड स्थित मोतीनगर निवासी सुधीर पिता लक्ष्मण पोरवाल ने पत्नी ललिता, मां व भाई के साथ मिलकर श्रीराम दरबार साख सहकारी समिति बना रखी है। फ्रीगंज स्थित सिद्ध विनायक ट्रेड सेंटर में ऑफिस डालकर संस्था संचालित करने वाले पोरवाल की पत्नी ललिता ने 1 नवंबर 2018 को उसे सदस्य बनाया।

नतीजतन वह डेली कलेक्शन योजना में 100 रुपए रोज जमा करने लगा। तीन साल में 87 हजार रुपए होने पर पोरवाल ने दो हजार रुपए मासिक जमा की नई डायरी बना दी, लेकिन उसमे में मात्र 51 हजार रुपए जमा अंकित किए। धांधली देख राशि मांगी तो वह टालने लगा। पता चला उन्होंने जमा राशि खर्च कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे दी। आरोप लगाया कि संस्था ने अन्य लोगों के भी इसी तरह रुपए हजम किए है।

योजनाबद्ध तरीके से धांधली

एसआई महेंद्र मकाश्रे ने बताया कि संंस्था के खिलाफ फिलहाल सिर्फ कैलाश ने शिकायत की है। प्रथम दृष्टया पाया कि संचालकों ने योजना बनाकर राशि हड़पी है। नतीजतन उनके खिलाफ धारा 294,409,427 ए, 500,506 व 120 बी के तहत केस दर्ज किया है। मामले में जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुत्र के इलाज के नाम पर पीएचई अकाउंटेंट से 64 हजार ठगे

Sun Oct 31 , 2021
आरक्षक का भाई है पीडि़त, आयुर्वेदिक दवा बनाने का दिया था झांसा उज्जैन,अग्निपथ। इंदिरानगर में दो ठग पीएचई के एक अकाउंटेंट को 64 हजार की चपत लगाकर फरार हो गए। बदमाशों ने पांच वर्षीय बच्चें को आयुर्वेदिक दवा से ठीक करने का झांसा देकर उन्हें शिकार बनाया है। पीडि़त चिमनगंज […]

Breaking News