पुत्र के इलाज के नाम पर पीएचई अकाउंटेंट से 64 हजार ठगे

आरक्षक का भाई है पीडि़त, आयुर्वेदिक दवा बनाने का दिया था झांसा

उज्जैन,अग्निपथ। इंदिरानगर में दो ठग पीएचई के एक अकाउंटेंट को 64 हजार की चपत लगाकर फरार हो गए। बदमाशों ने पांच वर्षीय बच्चें को आयुर्वेदिक दवा से ठीक करने का झांसा देकर उन्हें शिकार बनाया है। पीडि़त चिमनगंज थाने के आरक्षक का भाई है, लेकिन मामले में शिकायत नहीं की है।

इंदिरानगर निवासी आगर पीएचई विभाग के अकाउंटेंट किशोर कुमार वर्मा का पांच वर्षीय पुत्र काफी समय से बीमार है। काफी इलाज के बाद भी उसकी शारीरिक व मानसिक बीमारी का उपचार नहीं हो पाने पर वह परेशान है। संभवत: पता चलने पर शनिवार सुबह जब उनके घर दो युवक उनके घर पहुंचे। एक ने खुद को वैद्य बताते हुए विजिटिंग कार्ड दिया। दावा किया कि वह अमर जीवन आयुर्वेदिक डायग्नोसिस रिचर्स सेन्टर झारखंड से आए हैं और उनके उपचार से बच्चा छह माह में स्वस्थ हो जाएगा।

भरोसा दिलाकर उन्होंने करीब पांच बोतल डाबर लाल तेल मंगवाया और घर में बैठकर कुछ सामग्री बनाने लगे। इसी दौरान उन्होंने झांसे में लेकर वर्मा से 64 हजार रुपए ऐठे और दवा छह माह तक लगाने पर बच्चे के ठीक होने का भरोसा दिलाकर चंपत हो गए। उनके जाने के बाद वर्मा को ठगी का एहसास हुआ, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बताया जाता है वर्मा का भाई निर्मल चिमनगंज थाने में आरक्षक है।

सीसी टीवी फुटेज से तलाश

संभवत:भाई के पुलिस में होने के कारण उन्होंने थाने में शिकायत नहीं की। लेकिन घर पर लगे सीसी टीवी कैमरे में दोनो ठग कैद हो गए और परिवार अब फुटेज के आधार पर खुद ही उन्हें तलाशने की कोशिश कर रहा है। मामले में टीआई जितेंद्र भास्कर ने कहा पीडि़त ने न शिकायत की और न आरक्षक ने उन्हें घटना बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दीपोत्सव के चलते साप्ताहिक हाट बाजार रहा गुलजार, जमकर हुई खरीददारी

Sun Oct 31 , 2021
शाजापुर, अग्निपथ। दीपावली पर्व को लेकर बाजार में बीते एक सप्ताह से रौनक बनी हुई है। वहीं पर्व के पहले शहर में लगे साप्ताहिक हाट बाजार में खरीदी के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ रही। दीपावली के लिए प्रतिष्ठानों से लेकर घरों की साफ-सफाई का काम लगभग पूरा हो चुका […]

Breaking News