प्रभारी मंत्री तक पहुंची, जिपं सीईओ की शिकायत..!

उज्जैन, अग्निपथ। मप्र स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने प्रभारी मंत्री आये थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद उन्होंने जाते-जाते कलेक्टर- एसपी को सर्किट हाऊस पर बुला लिया। जब दोनों अधिकारी पहुंचे तो बैठक कक्ष में चर्चा हुई। जिसमें भाजपा नेतागण भी शामिल थे। यहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिपं सीईओ के व्यवहार को लेकर सवाल उठाया। नतीजा प्रभारी मंत्री यह बोलकर गये कि … मैडम के व्यवहार में सुधार लाईये।

प्रदेश के वित्त एवं वाणिज्यकर मंत्री जगदीश देवड़ा, जिले के प्रभारी मंत्री है। भले ही मंत्री है, लेकिन बिलकुल सहज और सरल है। आज मप्र स्थापना दिवस समारोह के बाद वह सर्किट हाऊस पहुंचे। जहां पर कलेक्टर और एसपी की मौजूदगी में भाजपा जिलाध्यक्ष ने व्यवहार को लेकर सवाल उठा दिया। जिसके बाद प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर को इस मामले में निर्देशित किया।

सुधारिये …

हमारे सूत्र का कहना है कि भाजपा जिलाध्यक्ष ग्रामीण बहादुरसिंह बोरमुंडला के पास ग्रामीण क्षेत्र से लगातार शिकायते आ रही थी। जिला पंचायत सीईओ सुश्री अंकिता धाकरे के व्यवहार को लेकर। यही वजह थी कि उन्होंने आज प्रभारी मंत्री के यह सवाल उठा दिया। सवाल … जिपं सीईओ की भाषाशैली को लेकर था। ऐसा हमारे सूत्रों का कहना है। नतीजा प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर को तत्काल कहा कि … उनको सुधारिये। इसके अलावा बैठक में सरकारी कार्यक्रम को लेकर सम्मानजनक तरीके से निमंत्रण नहीं मिलने का भी मामला उठा। प्रभारी मंत्री ने व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिये।

ताम्रपत्र …

इस बैठक के बाद कलेक्टर आशीषसिंह ने बताया कि … आगामी 11 नवम्बर को मीसाबंदियों का एक सम्मान समारोह होगा। कार्यक्रम कालिदास अकादमी संकुल में होगा। जहां पर मीसाबंदियों को ताम्रपत्र दिये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महंगा बेचा खाद तो दर्ज होगी एफआईआर

Mon Nov 1 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। सोयाबीन के बाजार में पहुंचने के साथ ही जिले में अब गेंहू और चने की बुआई की शुरूआत हो गई है। बुआई के साथ ही जिले में उर्वरक की मांग भी बढऩे लगी है। उर्वरक के मामले में किसानों से ज्यादा रकम की वसूली नहीं हो, इसके लिए […]
उज्जैन पुलिस फाइल

Breaking News