देवास रोड पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, पिता-पुत्री की मौत

बेटी के ईलाज के लिए आ रहा था युवक

उज्जैन,अग्निपथ। देवासरोड़ पर सोमवार दोपहर विभत्स हादसा हो गया। यहां एक ट्रक चालक ने बाइक पर जा रहे पिता-पुत्री को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में नरवर पुलिस केस दर्ज कर ट्रक चालक को तलाश रही है।

पुलिस के मुताबिक देवास स्थित ग्राम बैरागढ़ निवासी रोहित पिता रमेश्वर कलोता (35) की पुत्री सलोनी (16) की तबीयत खराब थी। ईलाज के लिए रोहित सोमवार दोपहर बाइक से उसे लेकर नरवर में वेद के पास जा रहा था। इसी दौरान पालखंदा में माता मंदिर के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पिता-पुलिस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही एसआई केएल चौधरी मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। मामले में ट्रक का नंबर पता चल गया,लेकिन चालक का पता नहीं चल सका है। प्रकरण दर्ज कर उसे तलाश रहे है।

अज्ञात वाहन ने रौंदा

उन्हेल रोड पर रात करीब 11 बजे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शव को जिला अस्पताल पहुंचने पर कंपाउंडर से भैरवगढ़ पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया, लेकिन सोमवार शाम तक मृतक की भी पहचान नहीं हो पाई।

टक्कर हुई तो एंबूलेंस चालक को पीटा

मालनवासा निवासी राहुल पिता देवीलाल जाधव (४३) रात करीब 11.30 बजे ूूउन्हेंल की ओर से एंबुलेंस लेकर आ रहा था। वहीं इंगोरिया के ग्राम दूनाफजा निवासी दूध वाहन चालक तुफान पिता भारतङ्क्षसह राजपूत (28) दूध वाहन लेकर जा रहा था। दोनों वाहनों की ग्राम सोडंग में भिड़त हो गई। इस पर तुफान ने राहुल के साथ मारपीट कर दी। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उधारी नहीं चुकाई तो युवक से रुपए छीन ले गया जिलाबदर; पुलिस ने घर पर दबिश दी, नहीं मिला बदमाश

Mon Nov 1 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। जिलाबदर बदमाश उधारी वसूलने के लिए एक युवक से रुपए छीन ले गया। सोमवार को मालीपूरा में दिन-दहाड़े घटना होने का पता चलते ही देवासगेट पुलिस ने खोजबीन की,लेकिन बदमाश हाथ नहीं आ सका। मालीपूरा निवासी सोनू पिता रमेशचंद्र राठौर (35) चाय बेंचकर जीवन यापन करता है। उसने सुदामा […]

Breaking News