उधारी नहीं चुकाई तो युवक से रुपए छीन ले गया जिलाबदर; पुलिस ने घर पर दबिश दी, नहीं मिला बदमाश

उज्जैन,अग्निपथ। जिलाबदर बदमाश उधारी वसूलने के लिए एक युवक से रुपए छीन ले गया। सोमवार को मालीपूरा में दिन-दहाड़े घटना होने का पता चलते ही देवासगेट पुलिस ने खोजबीन की,लेकिन बदमाश हाथ नहीं आ सका।

मालीपूरा निवासी सोनू पिता रमेशचंद्र राठौर (35) चाय बेंचकर जीवन यापन करता है। उसने सुदामा नगर निवासी आदतन बदमाश मनीष से डेली कुछ रकम चुकाने की शर्त पर 50 हजार रुपए उधार ले रखे है। 34,600 रुपए नहीं दे पाने पर मनीष ने सोमवार दोपहर सोनू को मालीपूरा में पकड़ा और उसकी जेब में रखे करीब ढाई हजार रुपए और चाय की केतली छीन ली।

सोनू थाने पहुंचा तो वहा मौजूद एएसआई खान ने उसे टीआई मेडम के आने पर ही कार्रवाई का कहा, लेकिन टीआई राममूर्ति शाक्य को लूट का पता चला तो उन्होंने सोनू को बुलाकर शिकायत सूनी।लेन-देन के कारण घटना होने का पता चलने पर भी उन्होंने तुरंत मनीष के घर पर दबिश डाल दी। हालांकि वह हाथ नहीं आ सका।

इधर रात को मनीष का सोनू को धमकाने का एक ऑडियो भी सामने आया है। बताया जाता है कि मनीष पर मारपीट, चाकूबाजी,अवैध शराब,सट्टे के 19 केस दर्ज है। उसने काफी रूपया भारी ब्याज पर बांट रखा है और डेली कलेक्शन करवाकर वसूली करता है। उसके आपराधिक रिकार्ड को देखते हुए उसे जिलाबदर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वच्छता के ब्राण्ड एंबेसेडर को प्रमाण पत्र भेंट कर किया सम्मानित

Mon Nov 1 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। स्वच्छता सर्वेक्षण की सफलता सुनिश्चित किए जाने के क्रम में नगर निगम द्वारा किए जा रहे प्रयासों के अंतर्गत समाज के विभिन्न क्षेत्रों के कर्मठ और प्रतिष्ठित व्यक्तियों को नगर निगम द्वारा स्वच्छता का ब्राण्ड एंबेसेडर नियुक्त किया गया है। नियुक्ति व्यक्तियों को सोमवार को कालिदास अकेडमी समारोह […]

Breaking News