स्वच्छता के ब्राण्ड एंबेसेडर को प्रमाण पत्र भेंट कर किया सम्मानित

उज्जैन, अग्निपथ। स्वच्छता सर्वेक्षण की सफलता सुनिश्चित किए जाने के क्रम में नगर निगम द्वारा किए जा रहे प्रयासों के अंतर्गत समाज के विभिन्न क्षेत्रों के कर्मठ और प्रतिष्ठित व्यक्तियों को नगर निगम द्वारा स्वच्छता का ब्राण्ड एंबेसेडर नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति व्यक्तियों को सोमवार को कालिदास अकेडमी समारोह स्थल पर संभाग आयुक्त एवं प्रशासक नगर निगम संदीप यादव, कलेक्टर आशीष सिंह और निगमायुक्त अंशुल गुप्ता ने ब्रांड एंबेसेडर अंतर्राष्ट्रीय कवि एवं टीवी आर्टिस्ट दिनेश दिग्गज, ट्रैफिक पुलिसकर्मी अशोक गौड़, मीडियाकर्मी एवं मिस मीडिया एम.पी. अनुष्का राय, सफाई मित्र भेरूलाल देवका व रंजीत शिवचरण को प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सहज- सरल प्रभारी मंत्री हैं, तो क्या प्रोटोकॉल नहीं बनता ..?

Mon Nov 1 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। मप्र का 66 वां स्थापना दिवस समारोह उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की नोडल एजेंसी जिला पंचायत थी। मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री थे। जो कि सहज- सरल है। लेकिन प्रभारी मंत्री होने के नाते उनका एक प्रोटोकॉल भी बनता है। जिसमें आज चूक हो गई। […]

Breaking News