धनतेरस पर बाजार में बरसा धन, वाहनों की बिक्री से उत्साह सोने-चांदी में भी एक करोड़ से ज्यादा का व्यवसाय

बर्तन बाजार में डेढ़ करोड़ का व्यवसाय हुआ

उज्जैन, अग्निपथ। धनतेरस पर बाजार में धन बरसा। कोरोना से उबरते हुए लोग बाजारों में खरीदारी करने पहुंचे। सोने-चांदी की दुकानों पर बाजार में खरीदारों की भीड़ रही। सोना चांदी व्यवसाय में धनवहीं बर्तन बाजार में भी लोग खरीदारी करने पहुंचे। उज्जैन शहर में धनतेरस पर सोने-चांदी का एक करोड़ से ज्यादा का व्यवसाय हुआ।

पटनी बाजार सोना-चांदी एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक जडिया ने बताया कि यहां पचास दुकानें हैं। धनतेरस पर चांदी -सोने के सिक्के, बिछिया,पायल और अन्य आभूषण ग्राहकों ने खरीदे। व्यवसाय सामान्य रहा। पूरे शहर में करीह एक करोड़ से ज्यादा का व्यवसाय हुआ है। उज्जैन में सोने-चांदी की 400 दुकानें हैं। वहीं बर्तन बाजार में करीब डेढ़ करोड़ रुपए का व्यवसाय हुआ। पटनी बाजार एसोसिएशन के सचिव प्रकाश आच्छा ने बताया कि पटनी बाजार में पचास से साठ दुकानें हैं। यहां व्यवसाय न कमजोर रहा और न ही अधिक रहा है, क्योंकि धातुओं में सात प्रतिशत की तेजी आने से बर्तन महंगे हो गए।

उन्होंने बताया कि चार माह पहले जो छह थाली का सेट 1000 रुपए में मिल रहा था, वह आज 1600 से 1700 रुपए में बिक रहा है। पूरे शहर में दो सौ से ज्यादा बर्तन की दुकानें हैं। वहीं वाहनों की बिक्री भी हुई। हालांकि यह पिछले साल के मुकाबले कमजोर है। टीवीएस शोरूम के संचालक राजेश पाटीदार ने बताया कि इस साल पिछले साल के मुकाबले आधे वाहन गए हैं। इस साल 150 बाइकें और स्कूटर बिकी हैं।

मंडी में धनतेरस पर पूजन और हवन

कृषि उपज मंडी में अनाज तिलहन संघ व्यापारी संघ ने गणेश मंदिर पर धनतेरस पर पूजन किया। साढ़े तीन बजे से कनकधारा, श्री लक्ष्मी सुक्त, श्री सुक्त मंत्रों के 108,108 पाठ किए गए। वहीं रिद्दी-सिद्धी और गणेश पूजन के बाद भगवान धन्वतरी और कुबेर का पूजन किया गया। शांत साढ़े सात बजे हवन में आहूतियां डाली गई।

इसके बाद पुण्यवाचन किया गया। यह पूजन डॉ. पंतजलि कुमार पांडेय, बंटा गुरु के निर्देशन में किया गया। इसके बाद व्यापारियों के लिए दीपावली पंचांग का वाचन किया गया। इस दौरान 111 दीपावली पूजन और व्यापार वृद्धि यंत्र का वितरण भी किया गया। आयोजन में अध्यक्ष गोविंद खंडेलवाल, निमेष अग्रवाल, मुकेश हरभजनका आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महावीर भगवान के सिद्धांत जियो और जीने दो के सिद्धांत पर चल कर ही विश्व अहिंसा आएगी : गहलोत

Tue Nov 2 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। तपोभूमि प्रणेता मुनि प्रज्ञासागरजी के सान्निध्य में श्री महावीर तपोभूमि उज्जैन में अत्याधुनिक तरीके से निर्मित पुस्तकालय के शुभारंभ एवं तपोभूमि प्रणेता के स्वर्ण जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित मां जिनवाणी दिव्योत्सव आज दोपहर 3 बजे से आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से कर्नाटक के […]

Breaking News